{"_id":"64e2d9c34282af0beb0a5b37","slug":"laborer-died-due-to-electrocution-while-installing-electric-pole-in-noida-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली का पोल लगाते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली का पोल लगाते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत, छह झुलसे
Mon, 21 Aug 2023 08:58 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:58 AM IST
सार
नोएडा सेक्टर 24 में बिजली के लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। नोएडा सेक्टर 24 में बिजली के पोल लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छु्ट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि सभी स्ट्रीट लाइट के खंभे लगा रहे थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को बिजली विभाग के ठेकेदार संजय की देखरेख में बिहार के रहने वाले दिलकुश राजा सहित सात मजदूर स्ट्रीट पोल को हाथ से पकड़कर खड़े थे। पोल खड़ा करने के दौरान के वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। इस दौरान पोल में करंट उतर गया और दिलकुश राजा समेत सात लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दिलकश राजा की मौत हो गई। वहीं, अन्य छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सभी घायल सेक्टर-5 स्थित हरौला में रहते हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन