फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Labor unrest could flare up again in Gurgaon.

गुड़गांव में फिर भड़क सकता है श्रमिक असंतोष

Wed, 03 Sep 2014 06:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 03 Sep 2014 06:20 AM IST
विज्ञापन
Labor unrest could flare up again in Gurgaon.

गुड़गांव में एक बार फिर श्रमिक असंतोष सर उठा सकता है। इसका अंदेशा दिखाई देने लगा है। सोमवार को हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) से संबंधित सभी यूनियनों की कमला नेहरू पार्क में सोमवार को बैठक हुई। इसमें औद्योगिक विवादों का निपटारा नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन


एचएमएस का आरोप है प्रशासन और कंपनी प्रबंधन मामले को निपटाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यूनियन ने अल्टीमेटम दिया है कि किसी भी समय गुड़गांव की कंपनियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल हो सकती है। एचएमएस के जिला महासचिव अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि गुड़गांव की औद्योगिक यूनिटों में श्रमिकों के शोषण के मुद्दे पर गत 12 अगस्त को हड़ताल की गई थी।
विज्ञापन


उस दौरान एचएमएस से संबंधित यूनियनों वाली तीन दर्जन से अधिक कंपनियों में काम पूरी तरह से ठप कर दिया गया था। उस समय गुड़गांव पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल के ठोस आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली गई थी। उन्होंने मामले के हल के लिए 14 दिनों का समय लिया था। मगर अब तक मामला नहीं सुलझ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएमएस पदाधिकारियों का आरोप है कि हीरो मोटो कॉर्प ने 30 अगस्त को चार निलंबित कर्मियों में से तीन को बिना यूनियन को बताए बर्खास्त कर दिया। इसका कारण भी उन्हें नहीं बताया गया। प्रबंधन के ऐसे तानाशाही रवैये को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


अनिल शर्मा ने कहा कि ओमेक्स, हरसुरिया, ऑटोमैक्स और सुजुकी मोटरसाइकिल खेड़कीदौला में श्रमिकों का मांगपत्र भी लंबित है। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया या विवादों को नहीं निपटाया गया तो किसी भी समय औद्योगिक माहौल बिगड़ सकता है। इसका जिम्मेदार प्रशासन और कंपनी प्रबंधन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed