{"_id":"57b45e7b4f1c1bd0596eb5a6","slug":"l-adies-liking-free-bus-ride-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को भाया मुफ्त सफर का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को भाया मुफ्त सफर का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 07:49 AM IST
विज्ञापन
haryana roadways
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा बेहद अच्छा लगा। दोपहर 12 बजे से शुरू फ्री यात्रा का महिलाओं ने जमकर फायदा उठाया। शाम के समय बस अड्डे पर भीड़भाड़ ज्यादा रही। अलीगढ़ रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में सरकार ने 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 18 अगस्त मध्यरात्रि तक महिलाओं के लिए फ्री सफर की सौगात दी है। हालांकि, एसी बसों में यह सुविधा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
वैसे यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की लचर बस व्यवस्था का भी सामना करना पड़ा। जाम और भीड़ से बचने के लिए एक दिन पहले ही लोग अपने घरों से रवाना हुए, लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस सेवा नाकाफी नजर आईं। सबसे ज्यादा परेशानी अलीगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। परमिट के विवाद में इस रूट पर बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा।
विज्ञापन
यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव मथुरा, आगरा, सोनीपत और राजस्थान के भरतपुर व अलवर रूट पर देखा गया। दिनभर शहर के बल्लभगढ़ बस अड्डे पर खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
- रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 200 बसों को अलग-अलग रूट पर भेजा जा रहा है।- रीगन कुमार, महाप्रबंधक, फरीदाबाद डिपो