फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas recited poems for kejriwal

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर छोड़ी कविताओं की चिंगारी, दी ये नसीहत

Mon, 22 Jan 2018 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas recited poems for kejriwal
kumar vishwas and kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपने कविताओं की चिंगारी आम आदमी पार्टी नेतृत्व पर छोड़ी है।

विज्ञापन


हालांकि, आप विधायकों के अयोग्य करार देने को उन्होंने दुखद बताया है। बकौल विश्वास, संसदीय सचिव नियुक्त करते वक्त उनकी बात की अनदेखी की गयी। इस नियुक्ति को मुख्यमंत्री ने अपना विशेषाधिकार बताया था।
विज्ञापन


कभी कुमार विश्वास की कवितायें आप कार्यकर्ताओं में जोश भरने का जरिया होती थीं। अब यही कविताएं मतभेदों को जाहिर करने का जरिया भी बनी हैं। विश्वास ने पुरानी दोस्ती और मौजूदा सत्ता पर बैठे लोगों पर तंज कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका इशारा अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया पर था। कविताओं के सहारे विश्वास ने नसीहत दी है कि पुरानी दोस्ती को नई ताकत से मत तौलो। यह संबंध की तुरपाई हैं। इसे षडयंत्रों से मत खोलो। मेरे लहजे की छैनी से कल कुछ देवता गढ़े गये थे। जो कभी मेरे लफ्जों पे मरते थे, वही अब कहते हैं कि मत बोलो।

कपिल मिश्रा को आप को चुनौती

kumar vishwas recited poems for kejriwal
kapil mishra

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आप पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा का कहना है कि आयोग में ढाई साल तक सुनवायी चली है।

अगर किसी विधायक में हिम्मत है तो वह सुप्रीम कोर्ट में एफीडेविट देकर कर दे कि उसे नहीं सुना गया तो मान लूं। कपिल मिश्रा के मुताबिक, आज चुनाव आयोग को गली दे रहे हैं कल राष्ट्रपति को गाली देंगे।

विधायकों को अयोग्य करार देने के फैसले को कपिल मिश्रा ने संविधान की जीत बताया है। वहीं, दावा किया है कि चुनाव के बाद विधायक दल में फेरबदल होगी। इससे दिल्ली की सरकार बदलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed