फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar Vishwas attack on PM Modi on Raksha Bandhan.

कुमार विश्वास ने मोदी से पूछा, कब मनाएंगे करवा चौथ

Wed, 24 Jun 2015 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jun 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas attack on PM Modi on Raksha Bandhan.

योग दिवस के सफल आयोजन के बाद एनडीए सरकार दूसरे त्योहारों को भी बड़े स्तर पर मनाने की योजना बना रही है तो वहीं दूसरी ओर विरोधियों ने इस पर चुटकी लेना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार रक्षा बंधन को भी योग दिवस की तरह बड़े पैमाने पर मनाने का विचार कर रही है। इसे लेकर विरोधी सोशल मीडिया पर चुटकी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है और ट्वीटर पर उन्हें पूरे साल के कैलेंडर को ही अपनाने की नसीहत दी है।

कुमार ने एक समाचार पत्र की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक बार में सालभर का कलैन्डर दे दो ना साहेब'।

"करवाचौथ" कब मनाएँगे ?'

Kumar Vishwas attack on PM Modi on Raksha Bandhan.

कुमार विश्वास के ट्वीट से जाहिर है कि उनका निशाना पीएम और उनकी योजनाओं पर ही था। कुमार केवल यहीं नही रूके बल्कि अगले ट्वीट में आप नेता करवाचौथ के बहाने मोदी पर निशाना साधते हैं।

कुमार ने रि-ट्वीट करते हुए फिर लिखा कि 'वो सब तो ठीक है पर "करवाचौथ" कब मनाएँगे ?' गौरतलब है कि केंद्र सरकार पर विरोधी पहले ही योग दिवस के दौरान हुई गतिविधियों और विवादों के चलते हमला कर रहे हैं।

रक्षा बंधन की मुहिम से पहले ही सोशल मीडिया पर सरकार की अगली रणनीति की आलोचना शुरू हो चली है।

ऐसे में देखना अहम होगा कि आम आदमी पार्टी के तंज के बाद विरोधी क्या रूख अपनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed