फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar vishwas asks media do they have mother sisters at home

विश्वास ने मीडिया से पूछा, आपकी मां-बहनें नहीं हैं?

Tue, 05 May 2015 03:27 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
Kumar vishwas asks media do they have mother sisters at home

एक आप महिला कार्यकर्ता से अवैध संबंध के मामले में फंसे कुमार विश्वास ने आज पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्हें दिल्ली महिला आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कल एक महिला की शिकायत के आधार पर कहा जा रहा था कि दिल्ली महिला आयोग ने कुमार विश्वास को तलब किया है। इसी संबंध में जब एक पत्रकार ने विश्वास से पूछा कि क्या वो आयोग में उपस्थित होंगे?
विज्ञापन


तब इस सवाल के जवाब में कुमार विश्वास ने बताया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकार से कहा कि, 'आप उस पुरूष के पास जाइए जिसे अपनी पत्नी के चरित्र प्रमाण पत्र के लिए किसी और का सहारा चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'क्या आपके घर में मां-बहनें नहीं हैं?'

Kumar vishwas asks media do they have mother sisters at home

इसके साथ ही कुमार विश्वास दिल्ली महिला आयोग की नोटिस के बारे में पूछे जाने पर वह मीडिया पर भड़क उठे। वो बोले कि 'मैं मीडिया वालों से पूछता हूं कि क्या उनके घर पर मां-बहनें नहीं हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि अगर 'बीजेपी दर्टी माइंड डिपार्टमेंट ये सोचता है कि वो पहले फोटो पोस्ट करेंगे, उसके बाद कोई उन्हें पकड़ेगा नहीं?'

आगे उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'दिल्ली पुलिस नकारा रहेगी, आप दिन भर खबर चलाएंगे, तो इस तरह न आपको खबर मिलेगी न उस लड़की को न्याय।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed