फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   singer Kumar sanu joins BJP.

मशहूर गायक कुमार सानू भाजपा में शामिल

Tue, 02 Dec 2014 04:39 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
singer Kumar sanu joins BJP.

दिल्ली के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी मशहूर पार्श्व गायक कुमार सानू को पार्टी में शामिल कर लिया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दोनों को दिल्ली के अशोक रोड स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर कुमार सानू ने कुछ देश भक्ति गीत भी गुनगुनाए।

विज्ञापन


बॉलीवुड की करीब 300 से अधिक फिल्मों में अपनी गायकी का जलवा बिखेर चुके पार्श्व गायक कुमार सानू का जन्म कोलकाता में हुआ। उनके बचपन का नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। 1990 में आई बॉलीवुड फिल्म 'आशिकी' ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। कुमार सानू अपना पहला गना 1989 में आई फिल्म 'जादूगर' में गया था।
विज्ञापन


सानू के नाम पर एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करवाने का रिकॉर्ड भी है। गौरतलब है कि भाजपा ने पहले भी बॉलीवुड गायकों को पार्टी का हिस्सा बनाती रही है। पार्श्व गायक बाबुल सुप्रीयो आसनसोल से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने ‘आप’ के चंदे पर उठाए सवाल

singer Kumar sanu joins BJP.

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने चंदा एकत्रित करने और चुनाव प्रचार करने पर किए जा रहे खर्च को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) व उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि आप को अरब देशों से हवाला के जरिये चंदा मिल रहा है। इसके अलावा खाने का आयोजन करके चंदा जुटाने में भी गड़बड़ी हो रही है। इसी कारण प्रचार पर पानी की तरह पैसा खर्च किया जा रहा है। उन्होंने आप नेताओं पर कांग्रेस के साथ सांठगांठ होने के भी आरोप लगाए।

प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला करने के लिए अपने महामंत्री रमेश बिधूड़ी व आशीष सूद के अलावा हाल ही में अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़कर आए प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय को आगे किया है। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विगत 26 एवं 30 नवंबर को आप ने मुंबई और दिल्ली में दो भोज आयोजित कर प्रति व्यक्ति 20-20 हजार रुपये के हिसाब से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये चंदे में अर्जित करने का दावा किया है, परंतु पैसा देने वाले लगभग 200 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि आप से जुड़ी मीरा सान्याल की एनजीओ को फोर्ड फाउंडेशन से मिलने वाली आर्थिक सहायता देश के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि यह कहीं स्पष्ट नहीं है कि वो पैसा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कैसे खर्च होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आप नेता महंगे से महंगा प्रचार कर रहे हैं। पार्टी के हिसाब किताब में कुछ तो गड़बड़ है। अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया से जुड़ी एनजीओ पीसीआरएफ. एवं कबीर को फोर्ड फाउंडेशन लगातार चंदा दे रही है। संस्था की अध्यक्ष कविता रामदास के पिता लक्ष्मी रामदास, मां ललिता रामदास और बहन सागरी रामदास आप की विभिन्न कमेटियों के सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया के कांग्रेस और फोर्ड फाउंडेशन से पुराने संबंध हैं, जिसका प्रमाण है कि सिसोदिया की एनजीओ कबीर 2007 में पंजीकृत हुई पर उसको फोर्ड फाउंडेशन ने 2005 में ही 44 लाख रुपये की मदद दी। भारतीय कानून एवं फोर्ड फाउंडेशन के नियमों के अनुसार, गैर पंजीकृत एनजीओ को सहायता नहीं दी जा सकती। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 2005 में इसके लिए विशेष अनुमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed