कुचिपुड़ी नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति
26 नवंबर को सुश्री अनमोल बंसल ने स्वप्नसुंदरी के निर्देशन में कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। स्वप्नसुंदरी स्वयं शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं।
अनमोल ने अपनी अद्भुत भाव भंगिमाओं से सभा में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका नृत्य ,शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी लगन एवं समर्पण दिखाता है। इस अवसर पर शात्रीय नृत्य के कई गण्यमान्य कलाकार उपस्थित थे।
23 वर्षीय अनमोल, बचपन से ही अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं।उन्होंने कुचिपुड़ी की प्रारंभिक शिक्षा श्री प्रबीर दत्ता से सागर स्कूल ऑफ डांस से ली है, जो स्वयं पद्मभूषण स्वप्नसुंदरी के शिष्य एवं उनके सहकर्मी हैं।
पिछले 4 वर्षों से वे नोएडा के कुचिपुड़ी डांस सेंटर में स्वप्नसुंदरी से नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं । वे एस संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
अनमोल परामर्श मनोविज्ञान में स्नात्कोत्तर हैं। उन्हें एस नृत्य ने हमेशा आकर्षित किया है। वे मानती हैं कि यह नृत्य मानव शरीर एवं उसकी प्रकृति को संतुलन में रखने में सहायता करता है।