फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   krishna pal gurjar says narendra modi is working for national mission

'नेशनल मिशन पर काम कर रहे हैं मोदी'

Fri, 13 Jun 2014 07:54 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
krishna pal gurjar says narendra modi is working for national mission

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोई व्यक्तिगत एंबिशन नहीं है। वह तो नेशनल मिशन पर काम कर रहे हैं, जिससे पूरा देश आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सेक्टर-21 स्थित होटल पार्क प्लाजा में इंटीग्रेटेड एसोसिएशन ऑफ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज ऑफ इंडिया (आईएम एसएमई ऑफ इंडिया) की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर शहर के सैकड़ों उद्यमी मौजूद रहे। गुर्जर ने कहा कि वह दिल्ली में यहां के लोगों और उद्योगपतियों की वकालत करेंगे। बजट आने वाला है, इसके लिए यहां के उद्योगपतियों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रीजी ने किया वादा

krishna pal gurjar says narendra modi is working for national mission

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि गुर्जर उद्योगपतियों के लिए दिल्ली के द्वार हैं। उद्योग जगत के लिए जिस भी मंत्रालय में बातचीत की जरूरत होगी, वह लोग गुर्जर के जरिये ही वहां जाएंगे। उम्मीद है कि शहर को केंद्र में बड़े प्रतिनिधित्व का फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑटो कंपोनेंट हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। यहां पर ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली लगभग 8,000 कंपनियां हैं।

इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट व मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में इसे पहचान मिल सकती है। इस मौके पर उद्योगपति केसी लखानी, एमएल शर्मा, बीआर भाटिया, सतीश भाटिया एवं सुनील गुलाटी समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed