फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   koyal Enclave plan application today

कोयल एंक्लेव योजना में आवेदन आज से

Fri, 09 Oct 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 09 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
koyal Enclave plan application today
समाजवादी आवास योजना के दूसरे चरण में जीडीए की कोयल एंक्लेव योजना में शुक्रवार से आवेदन शुरू होंगे। दिल्ली के करीब बन रही इस योजना में 216 वन और 288 टू बीएचके श्रेणी के फ्लैटों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन होंगे।
विज्ञापन


आवेदक जीडीए की वेबसाइट और बैंकों में फार्म भरकर योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। 583 वर्ग फुट सुपर एरिया वाले वन बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 17.50 लाख और 790 वर्ग फुट सुपर एरिया वाले टू बीएचके फ्लैट की करीब 24 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन


जीडीए वीसी विजय यादव के मुताबिक दिल्ली के करीब कोयल इंक्लेव में समाजवादी आवास योजना के अंतर्गत शुक्रवार से आवेदन किए जा सकेंगे।

आवंटित फ्लैट केमूल्य पर नियमानुसार सिर्फ सर्विस टैक्स और रजिस्ट्री पंजीकरण शुल्क ही देना होगा। पार्किंग की सुविधा फ्री मिलेगी।

पहले आओ-पहले पाओ स्कीम
जीडीए मधुबन-बापूधाम में खाली पड़े 743 फ्लैटों की पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बिक्री की योजना नवरात्र पर लांच कर सकता है। अधिकारियों ने जीडीए बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed