{"_id":"9048061b65937e07c2c1f7e972214a82","slug":"koshikalan-passenger-train-will-be-cancelled-for-next-8-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सूचना : आठ दिनों तक रद्द रहेगी कोसीकलां पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सूचना : आठ दिनों तक रद्द रहेगी कोसीकलां पैसेंजर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असावटी में चल रहे नॉन इंटर लॉकिंग के चलते शनिवार से पलवल जाने वाली 4 जोड़ी शटल गाड़ियों को बल्लभगढ़ पर ही रोक दिया गया। अब रविवार से निजामुद्दीन कोसीकलां पैसेंजर अगले 8 दिनों के लिए रद्द रहेगी।
विज्ञापन
सोमवार से पलवल जाने वाली एक जोड़ी शटल ट्रेन को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही रोक दी जाएगी। 7 से 11 अक्तूबर तक 26 से अधिक गाड़ियों का संचालन रद्द रहेगा।
ज्ञात हो कि असावटी में फोर्थ लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कई शटल गाड़ियां रद्द चल रही हैं। जबकि कुछ को बल्लभगढ़ तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
8 अक्तूबर से नॉन इंटर लॉकिंग कार्य में तेजी आ जाएगी। इसके बाद दैनिक यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। उससे पहले रेलवे ने रविवार से 54004-54003 हजरत निजामुद्दीन-कोसीकलां पैसेंजर 11 अक्तूबर तक 8 दिन के लिए रद्द करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही शकूरबस्ती-पलवल- शकूरबस्ती सोमवार से सिर्फ बल्लभगढ़ तक ही चलेगी। यहीं से वापस दिल्ली रवाना होगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एएस नेगी का कहना है कि इसको लेकर सूचना पहले की जारी की जा चुकी है।