फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kolkata flyover collapsed made noida authority alert

कोलकाता में पुल गिरने के बाद खुली नोएडा प्राधिकरण की आंखें, साइट्स का किया दौरा

Mon, 04 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 04 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
kolkata flyover collapsed made noida authority alert

कोलकाता हादसे के बाद प्राधिकरण भी सतर्क हो गया है। इसके तहत शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने शहर में निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट्स का दौरा किया और सुरक्षा का जायजा लिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। हर 15 दिन में प्राधिकरण ने कंस्ट्रक्शन साइट्स से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है। धिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कोलकाता केहादसे को देखते हुए कालिंदी कुंज यमुना पर बन रहे पुल, एमपी- 2 रोड पर बन रही एलिवेटिड रोड, नोएडा स्टेडियम में बन रहा क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर- 20 थाने में बन रहे पुलिस क्वॉर्टस का दौरा किया।
विज्ञापन


सभी प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए हैं कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 24 घंटे डॉक्टर रहें और फर्स्ट एड देने की सुविधा रहे। इस बात का ध्यान रखा जाए कि काम करते वक्त सभी हेलमेट लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन काम के दौरान होने वाले रूट के बदलाव की जानकारी रोड पर आने वाले सभी लोगों को दी जाए। इससे लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ उनका समय भी बर्बाद होने से बचेगा।


हमारे के लिए लोगों की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है। पहले हर कंस्ट्रक्शन साइट्स से एक महीने में रिपोर्ट आती थी, लेकिन अब हर 15 दिन में स्टेट्स रिपोर्ट मांगी गई है। इस दौरे में चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर ए के गोयल, प्रोजेक्ट इंजीनियर एस सी मिश्रा आदि भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed