फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know the special preparations of Shahid Kapoor's wedding.

जानिए शाहिद कपूर की शादी की तैयारियों में क्या है खास

Mon, 06 Jul 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 06 Jul 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
 Know the special preparations of Shahid Kapoor's wedding.

सिने स्टार शाहिद कपूर की शादी कल उद्योग विहार फेस पांच स्थित ओबराय होटल में होगी। शादी समारोह में सितारों की भीड़ लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आयोजन के लिए ओबराय होटल में तैयारियां जोरों पर हैं। होटल मैनेजमेंट की ओर से आयोजन के हर पहलू पर बारिकी से ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को अबतक इस आयोजन की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि ओबराय मैनेजमेंट की ओर से पूरे मामले को गोपनीय रखा जा रहा है।

ये होगा शाहिद की शादी में खास

 Know the special preparations of Shahid Kapoor's wedding.

जयपुरी पान्स के नाम पर व्यंजन- शादी समारोह के दौरान शाकाहारी ने मांसाहारी के साथ कांटीनेटल फूड रखे गए हैं। पार्टी में आने वाले मेहमानों को देखते हुए दिल्ली व राजस्थान की मशहूर डिस ङी रखी जाएगी। इन सभी प्रकार के व्यंजनों को जयपुरी पान्स का नाम दिया गया है।

समारोह पर मुंबई की पीआर कंपनी पार्टी की पैनी नजर- शाहिद कपूर व दिल्ली की मीरा चौहान की शादी में किसी तरह की चूक न हो, इस पर मुंबई की पीआर कंपनी पूरी नजर रख रही है। कंपनी की ओर से पूरे सिस्टम की देखभाल की जा रही है।

नटराजन को मिला सुरक्षा का जिम्मा
- शाहिद कपूर के शादी समारोह की सुरक्षा का जिम्मादारी ओबराय ग्रुप की ओर से नटराजन को दी गई है। सुरक्षा गार्ड व अन्य प्वाइंट पर तैनात रहने वाले गार्ड कर्मीयों के साथ सुरक्षा व गोपनीयता पर रणनीति के लिए कल बैठक भी होगी।

गोपनीय रखी गई है कई बातें

 Know the special preparations of Shahid Kapoor's wedding.

पुलिस की तैयारी-  सूत्रों के मुताबिक मुंबई की एक पीआर कंपनी इस आयोजन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उद्योग विहार थाना प्रभारी के मुताबिक उनके पास इसकी कोई विशेष जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस अपनी व्यवस्था दुरूस्त कर रही है। रोजाना की तरह उस क्षेत्र में पुलिस पीसीआर के साथ गश्त लगाती रहेगी।

वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस भी इस शादी समारोह को लेकर सतर्क हो गई है। शंकर चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसपर अलर्ट भी किया गया है। एसीपी ट्रैफिक हवा सिंह की ओर से इस प्वाइंट पर जाम की समस्या ने हो इसके लिए खास ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed