दरवाजा खटखटाया तो थाने में बनाया बंधक
अगर आप किसी अजनबी का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ये आपके लिए मुसीबत भी खड़ी कर सकता है। फिर चाहे दरवाजा आपने कितनी ही जायज वजह के लिए क्यों ना खटखटाया हो।
दरअसल दनकौर कोतवाली में तीन दिन से एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में बंधक बनाकर रखा है। उसकी हाथों में हथकड़ी लगाकर उसे खिड़की बांधा गया है।
72 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी न तो नाबालिग को किशोर न्यायालय में ही पेश किया है और न ही उसे छोड़ा गया।
छाता ठीक करने के लिए गया था किशोर
दनकौर कस्बे में 15 वर्षीय किशोर मोची का काम करता है। शुक्रवार को उसे कस्बे के ही व्यक्ति ने अपना छाता ठीक कराने के लिए घर पर बुलाया था। जब वह घर छाता ठीक करने गया तो उसने दरवाजा खटखटाया।
घर का दरवाजा खेलने के लिए आई महिला ने उसे देखकर चोर-चोर का शोर मचा दिया व आसपास के लोग ने किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।