फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kisan andolan Congress leader Sachin Chaudhary reached Gazipur, said - Home minister busy in election campaigning

किसान आंदोलन: गाजिपुर पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, बोले- गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त  

Sun, 29 Nov 2020 06:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 29 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan Congress leader Sachin Chaudhary reached Gazipur, said - Home minister busy in election campaigning
किसानों को संबोधित करते कांग्रेस नेता सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए रविवार को कांग्रेस नेता सचिन चौधरी गाजिपुर पहुंचे। किसानों की बीच पहुंच कर उन्होंने कहा कि किसी किसान को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि रहना कहां है, खाना कहां हैं। कोई हैदराबाद से , कोई गुजरात से हमे कह रहा है कि हम बात करने के लिए तैयार हैं। मगर किसान यहां दिल्ली में हैं। बात करने के लिए सरकार को यहां दिल्ली में होना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को रोकने के लिए सरकार ने बहुत कोशिश की है। मगर वो विफल रहे हैं। किसान अपने हक की लड़ाई अब खुद लड़ेगे। गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त   हैं। सचिन ने कहा कि अब ये लड़ाई एक कमरे की नहीं रही। हमें एमएसपी वापस चाहिए।  
विज्ञापन


बार्डर पर पहले से कड़ा कर दिया गया पहरा...

सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बार्डर पर किसानों रोकने के बाद वह दूसरे रास्तों से दिल्ली में प्रवेश के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इन बार्डर के अलावा दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर, दिल्ली-फरीदाबाद बार्डर, कापसहेड़ा बार्डर, ढांसा बार्डर, कालिंदीकुंज, मयूर विहार-चिल्ला बार्डर, डीएनडी बार्डर, आनंद विहार, नोएडा-मयूर विहार बार्डर, सीमापुरी, भोपुरा, लोनी समेत दिल्ली के बाकी बार्डर पर सुरक्षा को कड़ा दिया है। रामलीला ग्राउंड समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लोकल पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने-अपने जिलों बार्डर पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर-मंतर समेत पूरी नई दिल्ली में हाई अलर्ट...
रविवार को किसानों के इंडिया गेट पहुंचने की सूचना के बाद पूरे नई दिल्ली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नई दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर पिकेट लगाकर छानबीन शुरू कर दी गई। बैगर जांच के किसी को भी नई दिल्ली जिले में नहीं घुसने दिया जा रहा था। खासकर जंतर-मंतर, इंडिया गेट, विजय चौक, संसद भवन के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी किसान नई दिल्ली पहुंचेगा, उसे निरंकारी भवन छोड़ दिया जाएगा। नई दिल्ली में धारा-144 भी लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed