फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kirti azad wife poonam joins congress and left aap

कीर्ति आजाद की पत्नी 'आप' छोड़ कांग्रेस में हुईं शामिल, शीला के खिलाफ लड़ी थीं चुनाव

Tue, 11 Apr 2017 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Apr 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
kirti azad wife poonam joins congress and left aap
poonam azad - फोटो : सोशल मीड‌िया

बीजेपी से बगावत करने के लिए निलंबित सांसद कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद ने मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

विज्ञापन


बता दें कि पूनम पहले दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता थीं। पिछले साल ही उन्होंने बीजेपी छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने पूनम आजाद को कांग्रेस ज्वाइन करवाई।

पूनम आजाद ने कहा कि उनके ससुर भगवत झा भी कांग्रेस के बड़े नेता थे इसलिए ये उनकी घर वापसी है।

शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ी थीं चुनाव

kirti azad wife poonam joins congress and left aap
पति कीर्ती आजाद के साथ पूनम

बता दें कि 2003 के विधानसभा चुनाव में पूनम आजाद उस वक्त की सीएम शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ी थीं। हालांकि तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।  पूनम सेंसर बोर्ड की सदस्य भी रह चुकी हैं।

गौरतलब है कि कीर्ति आजाद भाजपा में रहते हुए DDCA के भ्रष्टाचार के लिए अरुण जेटली को आरोपी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से लोकसभा सांसद हैं।

कीर्ति आजाद पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली के गोल मार्केट से बीजेपी विधायक के रूप में चुनाव जीता। इसके बाद वह दिल्ली से दरभंगा चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed