फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kirti Azad's wife will now resign from the party, you go into speculation

अब कीर्ती आजाद की पत्नी भी देंगी भाजपा से इस्तीफा, आप में जाने की अटकलें तेज

Tue, 19 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Kirti Azad's wife will now resign from the party, you go into speculation
पति कीर्ती आजाद के साथ पूनम

भाजपा को राष्ट्रीय स्तर के बाद अब दिल्ली में भी करारा झटका लग सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू की तरह पूर्वांचली नेता एवं भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद के आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


उधर, पूनम के कदम के बारे में भनक लगने पर भाजपा नेता सतर्क हो गए हैं। वे उनको मनाने में जुट गए हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा में करीब 13 साल से पूनम आजाद हाशिए पर हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा डीडीसीए के विवाद के चलते उनके सांसद पति कीर्ति आजाद को भाजपा ने निलंबित कर रखा है। सूत्रों के अनुसार पूनम आजाद कभी भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह से आप नेताओं के संपर्क में हैं पूनम

Kirti Azad's wife will now resign from the party, you go into speculation
पति कीर्ती आजाद के साथ पूनम

उनकी आप नेताओं से कई दौर की बात हो चुकी है। वह पिछले छह माह से आप नेताओं के संपर्क में है। उनको पार्टी में शामिल करने के लिए आप नेता उचित समय का इंतजार कर रहे हैं। 

बिहार के मुख्यमंत्री रहे भगवत झा आजाद की पुत्रवधू पूनम आजाद ने वर्ष 2003 में राजनीति में प्रवेश किया था। इस वर्ष विस चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर गोल मार्केट सीट पर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ी थी। हालांकि वो चुनाव हार गईं थीं।

भाजपा ने वर्ष 2003 के बाद कभी भी पूनम आजाद को टिकट नहीं दिया। हालांकि उन्होंने वर्ष 2008, 2013 और 2015 के दौरान हुए विस चुनाव में टिकट मांगा था। भाजपा उनको संगठन में पद देकर ही खुश रखती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed