फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kiren rijiju uploaded video of a jawan criticized afzal supporters

अब रिजिजू ने अफजल समर्थकों की निंदा करने वाले जवान का वीडियो किया अपलोड 

Thu, 02 Mar 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Mar 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
kiren rijiju uploaded video of a jawan criticized afzal supporters

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्रों की हिंसा और तनातनी पर चल रहे विवाद केबीच गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजु ने  सेना के जवान का वीडियो ट्वीट कर राष्ट्रवाद पर चल रहे बहस को नया मोड़ दिया है।

विज्ञापन


वीडियो में सेना का एक जवान संसद हमले केदोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने वाले जेएनयू के छात्रों की निंदा कर रहा है। श्रीराम गोर्डे नाम के इस जवान ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 29 सितंबर को हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ेकरने वालों की भी कठघड़े में खड़ा किया है।
विज्ञापन


इस वीडियो को ट्वीट कर रिजिजू ने  कहा है कि उनके मन की तकलीफ समुन्द्र से भी गहरी हो जाती है जब देखते हैं कि देश केजवान को इतने अफसोस से ऐसी बातें करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हम अफजल गुरु की फांसी से उदास नहीं होते'

kiren rijiju uploaded video of a jawan criticized afzal supporters

गौरतलब है कि रिजिजू ने अपने बयानों की वजह से इन्हीं विवादों में घिरी डीयू की 20 वर्षीय छात्रा गुरमेहर कौर पर सवाल खड़ा किया था। रिजिजु के अपलोड किए ताजा वीडियो में जवान कह रहा है कि हम अफजल गुरु की फांसी से उदास नहीं होते, उदास  होते हैं उसकी फांसी का विरोध करने वालों के नारों पर।

हम उदास होते हैं जब अफजल जैसे आतंकियों के समर्थन में लोग $खडे होते हैं और उसकी शव यात्रा में  बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। यह जवान मराठा इन्फेट्री का है और आजतक  इसकी  पोस्टिगं जामनगर में है। यह वीडियो पिछले साल 28 दिसंबर को छात्रों के लिए आयोजित हथियारों के प्रदर्शन के दौरान रिकार्ड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed