अब रिजिजू ने अफजल समर्थकों की निंदा करने वाले जवान का वीडियो किया अपलोड
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्रों की हिंसा और तनातनी पर चल रहे विवाद केबीच गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजु ने सेना के जवान का वीडियो ट्वीट कर राष्ट्रवाद पर चल रहे बहस को नया मोड़ दिया है।
वीडियो में सेना का एक जवान संसद हमले केदोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने वाले जेएनयू के छात्रों की निंदा कर रहा है। श्रीराम गोर्डे नाम के इस जवान ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 29 सितंबर को हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ेकरने वालों की भी कठघड़े में खड़ा किया है।
इस वीडियो को ट्वीट कर रिजिजू ने कहा है कि उनके मन की तकलीफ समुन्द्र से भी गहरी हो जाती है जब देखते हैं कि देश केजवान को इतने अफसोस से ऐसी बातें करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
'हम अफजल गुरु की फांसी से उदास नहीं होते'
गौरतलब है कि रिजिजू ने अपने बयानों की वजह से इन्हीं विवादों में घिरी डीयू की 20 वर्षीय छात्रा गुरमेहर कौर पर सवाल खड़ा किया था। रिजिजु के अपलोड किए ताजा वीडियो में जवान कह रहा है कि हम अफजल गुरु की फांसी से उदास नहीं होते, उदास होते हैं उसकी फांसी का विरोध करने वालों के नारों पर।
हम उदास होते हैं जब अफजल जैसे आतंकियों के समर्थन में लोग $खडे होते हैं और उसकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। यह जवान मराठा इन्फेट्री का है और आजतक इसकी पोस्टिगं जामनगर में है। यह वीडियो पिछले साल 28 दिसंबर को छात्रों के लिए आयोजित हथियारों के प्रदर्शन के दौरान रिकार्ड किया गया था।