फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran bedi's stand on rape and acid attack

बलात्कार रोकने के लिए किरण बेदी ने सुझाया रास्ता

Sat, 13 Dec 2014 01:18 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Kiran bedi's stand on rape and acid attack

देश की पहली आईपीएस महिला अधिकारी किरण बेदी दिल्ली सरकार में उनकी भूमिका के संबंध में कुछ भी कहने से टाल गईं, लेकिन पूर्व यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए उसे घोटालेबाजों की सरकार करार दिया।

विज्ञापन


जनवरी-फरवरी में होने संभावित दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा की ओर से सीएम के रूप में पेश किए जाने की चर्चाओं पर बेदी ने इसे भविष्य की बात कहते हुए टाल दिया। उन्हें अभी तक इस मामले में भाजपा की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान वह कांग्रेस को आड़े हाथों लेने से भी नहीं चूकीं और कहा कि यूपीए सरकार में जितने घोटाले हुए, वह एक कीर्तिमान है।

क्यों बढ़ रहे बलात्कार के मामले

Kiran bedi's stand on rape and acid attack

जम्मू में शुक्रवार को एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचीं बेदी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि देश में बढ़ रहे बलात्कार और एसिड फेंकने के मामले कमजोर संस्कारों और मानसिकता की देन हैं।

कोई भी लड़का या लड़की एक घर से निकलते हैं, लेकिन उन्हें वहां मजबूत संस्कार नहीं मिल रहे हैं। अपराध रोकने के लिए पुलिस काम कर रही है, मगर बांध टूटे हैं, बाढ़ को रोक पाना मुश्किल है।

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव पर बेदी ने कहा कि लोग शांति, स्थिरता, विकास और रोजगार चाहते हैं, लिहाजा जम्मू-कश्मीर में साफ-सुथरी सरकार आनी चाहिए। देश के विकास के लिए हर हिस्से में बेहतर प्रशासन और मजबूत सरकारें बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed