फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kiran bedi ready to become bjp's cm candidate

किरन बेदी तैयार लेकिन भाजपा अभी भी मौन

Thu, 22 May 2014 03:16 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
kiran bedi ready to become bjp's cm candidate

पूर्व आपीएस अधिकारी किरण बेदी पर भाजपा अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है। उन्हें राजनीति में प्रवेश कराने के लिए आलाकमान के फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन


राजनीति में आने के लिए लचीला रुख अख्तियार करने वाला किरण बेदी का ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है।

बार-बार आ रहे उनके बयान से दिल्ली की राजनीति भी गरमा गई है। हालांकि, भाजपाई इसे कोरी अफवाह बता रहे हैं।

RSS नहीं चाहता किरन बेदी!

kiran bedi ready to become bjp's cm candidate

भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर पार्टी किरण बेदी को दिल्ली का सीएम प्रोजेक्ट करती है तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ अभियान में नहीं जुटेंगे। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी किरण बेदी को लेकर ज्यादा संजीदा नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरण बेदी का ट्वीट

kiran bedi ready to become bjp's cm candidate

किरण बेदी से ट्विटर पर जब पूछा गया कि आपका फ्यूचर प्लान क्या है तो उन्होंने कहा, ‘अब मुझे राजनीति में आने पर क्षमता के हिसाब से गुरेज नहीं है।

मैं काबलियत के हिसाब से राजनीति में आने को नकार नहीं रही हूं। अब मेरा राजनीति को लेकर थोड़ा लचीला रुख है।’

किरन बेदी के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर उनके बीजेपी में शामिल होने और दिल्ली की सीएम बनने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन

सबके लिए बड़ा सवाल बने हर्षवर्धन

kiran bedi ready to become bjp's cm candidate

किरण बेदी को सीएम प्रोजेक्ट करने की चर्चा भले ही गर्म है लेकिन ज्यादा उम्मीद है कि पार्टी डॉ. हर्षवर्धन को ही फिर से सीएम के रूप में पेश करे।

हर्षवर्धन को संघ का भी समर्थन हासिल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा आलाकमान फिलहाल इस मुद्दे पर मौन है। केंद्र में मंत्रिमंडल के गठन के बाद ही दिल्ली की राजनीति पर चर्चा होगी।

इस संबंध में डॉ. हर्षवर्धन कहते हैं कि उन्होंने अपने लिए कोई भी निर्णय नहीं लिया। पार्टी का जो भी आदेश होगा, वो उसे मानेंगे।

फेरबदल की कवायद शुरू

kiran bedi ready to become bjp's cm candidate

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन का सांसद चुना जाना और मंत्रिमंडल में जाने की संभावनाओं को लेकर प्रदेश संगठन स्तर पर बदलाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता पर रायशुमारी भी की जा रही है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि अगर डॉ. हर्षवर्धन मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इस दौड़ में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं। साथ ही पार्टी सतीश उपाध्याय, आलोक कुमार, आशीष सूद के नाम पर भी चर्चा कर रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक प्रो. जगदीश मुखी को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed