{"_id":"5106f674c5123f14d9a8cd939440112f","slug":"kiran-bedi-become-delhi-cm-anumalik-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण बेदी बनें दिल्ली की सीएम : अनुमलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण बेदी बनें दिल्ली की सीएम : अनुमलिक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर संगीतकार अनु मलिक दिल्ली में किरण बेदी को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। बुधवार को एक प्रेसवार्ता में अनु मलिक ने कहा कि उन्हें किरण का बयान अच्छा लगा। उन्होंने कहा था कि डिबेट में नहीं वह काम में विश्वास रखती हैं।
विज्ञापन
अगर प्रचार के लिए उन्हें बुलाया जाता है तो वह प्रचार अभियान में भी उतर सकते हैं। वह सेक्टर-2 स्थित सुजुकी बाइक के शोरूम के उद्घाटन में आए थे। अनु मलिक यशराज बैनर की आने वाली फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ का संगीत देंगे।
विज्ञापन
काफी समय से रियलिटी शो में दिखाई दे रहे अनु अब पूरा ध्यान फिल्मों के संगीत निर्देशन में लगा रहे हैं। इन दिनों वह ‘वेलकम बैक’, ‘हेराफेरी थ्री’ और ‘दम लगा के हइशा’ का संगीत देने देने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
वेलकम बैक में उन्होंने एक गीत भी गाया है। उन्होंने बताया कि दस साल में भारतीय गीत-संगीत में काफी बदलाव आ गया है। पहले जहां वह खुद हारमोनियम और अन्य वाद्ययंत्र का इस्तेमाल करते थे, वहीं अब बहुत कुछ टेक्नोलॉजी पर आधारित हो गया है।