फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran bedi accepts kejriwal's challenge of debate but in parliament.

जानिए, किरण बेदी ने क्यों केजरीवाल को किया ब्लॉक

Tue, 20 Jan 2015 02:27 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:27 PM IST
विज्ञापन
Kiran bedi accepts kejriwal's challenge of debate but in parliament.

किरण बेदी पर एक बार फिर यह आरोप लग रहा है कि वह अपने ही बयानों से पलट जाती हैं। आम चुनाव के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि एसआईटी से क्लिन चीट मिलने के बाद भी उन्हें दंगों और नरसंहार के लिए देश की जनता को जवाब देना होगा। जबकि भाजपा में शामिल होते ही वह मोदी की पशंसा करते हुए उन्हें देश का सबसे खुबसूरत नेता कहने लगीं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने एक बार फिर किरण बेदी पर अपने ही पूर्व के बयान से पलटने का आरोप लगाते हुए उनके एक पुराने ट्वीट को भी सार्वजनिक किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को सार्वजनिक तौर पर बहस की चुनौती दी है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने मंगलवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए किरण बेदी को भाजपा की तरफ से सीएम पद की उम्मीदवार बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि किरण जी आपको बधाई हो। मैं आपको सार्वजनिक तौर पर डिबेट के लिए आमंत्रित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बहस को निष्पक्ष व्यक्ति कंडक्ट करेगा और सभी के द्वारा दिखाया जाएगा। इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि किरण जी मैं आपको ट्विटर पर फॉलो करता हूं और आपने मुझे ब्लॉक कर दिया है। कृपया मुझे अनब्लॉक कर दें।



इसके साथ ही केजरीवाल ने कांग्रेस के अजय माकन को भी बहस के लिए चुनौती दी, जिसे माकन ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। और कहा कि बहस के लिए तैयार हैं ताकि दिल्ली की जनता को सच पता चल जाए।


'सदन में करूंगी बहस'

Kiran bedi accepts kejriwal's challenge of debate but in parliament.

केजरीवाल द्वारा सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किए जाने पर जब पत्रकाकारों ने बेदी से पूछा कि क्या वो केजरीवाल की चुनौती स्वीकार करती हैं? इसके जवाब में किरण ने कहा कि हां वह केजरीवाल से बहस के लिए तैयार हैं।

लेकिन इसके साथ ही बेदी ने यह भी कहा कि वह किसी भी तरह की बहस के लिए तैयार हैं, मगर वह सदन के पटल पर होगी। पहले केजरीवाल चुनाव जीतकर आएं ‌फिर उनसे बहस सदन में ही होगी। किरण बेदी ने यह भी कहा कि केजरीवाल केवल बहस में विश्वास करते हैं जबकि वो काम करने में यकीन रखती हैं।

वहीं केजरीवाल को ब्लॉक करने की बात पर किरण बोलीं कि उन्होंने केजरीवाल को 15 महीने पहले ही ब्लॉक कर दिया था जब उन्होंने खुद को अराजक कहा था। जब बेदी को पूछा गया ‌कि एक टीवी चैनल इस बहस को आयो‌जित कराने को तैयार है तो उन्होंने कहा ‌कि आज अगर एक के ‌लिए हां कर दी तो कल बाकी भी कहेंगे। इस तरह तो केवल बहस ही होती रहेगी, काम नहीं।

ये बोली बेदी जब केजरीवाल ने दी चुनौती


याद दिलाई किरण की दो साल पुरानी ट्वीट

Kiran bedi accepts kejriwal's challenge of debate but in parliament.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को दी गई सार्वजनिक बहस की चुनौती से इंकार के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने किरण को उनकी ही करीब दो साल पुरानी बात याद दिलाई है।

कुमार विश्वास ने किरण बेदी को उनके करीब दो साल पहले 3 अक्टूबर 2012 को किए गए ट्वीट की याद दिलाई है। विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 2012 में तो किरण दीदी ने सोनिया गां‌धी और नितिन गडकरी को डिबेट के लिए चुनौती दी थी।

विश्वास ने आगे लिखा है कि किरण ने तो कहा ‌था कि मुझमें डिबेट की हिम्मत है, तो अब वह क्यों हिम्मत नहीं करतीं? इसके साथ ही विश्वास ने लिखा है कि उस वक्त तो किरण ने अमेरिका के ओबामा और रोमनी की डिबेट का हवाला देते हुए गडकरी व सोनिया को ललकारा था। फिर अब वह उस तरह की डिबेट क्यों नहीं चाहती।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed