फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kids gang targeting wedding parties to loot

शादियों में घूम रहे लिटिल चोर इसलिए न करें इग्नोर

Tue, 24 Nov 2015 06:58 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
kids gang targeting wedding parties to loot

यदि आप किसी शादी समारोह में जा रहे हैं तो होशियार रहें। शादियों के सीजन में लिटिल चोरों, वाहन चोरों और लुटेरों के टारगेट पर आपके जेवर, नगदी और वाहन हो सकते हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने भी एहतियातन शहर के सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों, फार्म हाउस मालिकों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। मंडप के आसपास घूमने वाले बच्चों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के सख्त निर्देश हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि बैंक्वेट हॉल के बाहर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है। सिक्योरिटी गार्ड की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे जिस स्थान पर लगे हों, वहां लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से सिक्योरिटी गार्ड रखने चाहिए। समारोह स्थल में संदिग्ध हालात में घूम रहे बच्चों पर नजर रखें।

पूछताछ कर लें कि बच्चे समारोह में आए किसी व्यक्ति के साथ हैं या फिर बाहरी हैं। मंडप के पास खास सतर्कता रखें, ज्वैलरी- कैश के पास दिखने वाले बच्चों पर नजर रखें। बैंक्वेट हॉल में ज्वैलरी शॉल या जैकेट से ढंककर निकलें।

सूट-बूट में करते हैं वारदात

kids gang targeting wedding parties to loot

देर रात लौटते वक्त सड़कों पर चेन स्नैचिंग का डर है। समारोह के आसपास लुटेरे हो सकते हैं। किसी संदिग्ध को देखने पर पुलिस को सूचना दें, महिलाओं को होशियार रहने की जरूरत है।

शादी समारोह में वारदातें करने वाला गैंग प्रोफेशनल तरीके से वारदात करता है। सूट-बूट पहनकर समारोह में शामिल होते हैं। दुल्हन के जेवर, कैश की रेकी करते हैं।

ऐसी महिलाओं पर नजर रखते हैं, जो खाना खाते वक्त कुर्सी और टेबल पर पर्स रख देती हैं। इस दौरान वाहन चोर भी एक्टिव हो जाते हैं। वह वाहन मालिक पर नजर भी रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed