फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnapping in delhi ncr.

बदमाश के हाथ में काटकर चंगुल से छूटा मासूम

Wed, 08 Oct 2014 07:31 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 07:31 AM IST
विज्ञापन
kidnapping in delhi ncr.
वारदात वाली जगह से हापुड़ रेलवे स्टेशन महज 50 मीटर दूर था। बदमाशों के चुंगल से निकलकर वंश सीधा स्टेशन पर पहुंच गया। उसी समय दिल्ली को जाने वाली ट्रेन भी आ गई। बदमाशों को पीछे आता देख वह ट्रेन में चढ़ गया।
विज्ञापन


बदमाश भी उसका पीछा करते हुए ट्रेन के दूसरे कोच में चढ़ गए। मासूम बदमाशों की नजर से बचने के लिए सीट के पीछे छिप गया। ट्रेन के दिल्ली रुकते ही वह वहां उतर गया और डरा सहमा स्टेशन पर घूमता रहा।
विज्ञापन


हापुड़ से दिल्ली, दिल्ली से पहुंचा दादरी
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंश यात्रियों से पूछ कर टीएडी लोकल पैसेंजर में चढ़ गया। मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप अन्य यात्रियों से उसने हापुड़ जाने के बारे में पूछा। एक यात्री ने उसे अगले स्टेशन यानी दादरी रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए कहा। वंश ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने की मदद
मासूम की शर्ट फटी हुई थी। उसे बदहवास हालत में देख रेलवे पुलिस ने उसका नाम पूछा। इस पर छात्र रो पड़ा और पूरी घटना आरपीएफ कर्मियों को बताई। इसके बाद रेलवे पुलिस ने छात्र के परिजन और हापुड़ पुलिस को घटना की सूचना दी।

जानकारी मिलते ही वंश के परिजन दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस बारे में आरपीएफ निरीक्षक योगेश कुमार का कहना है कि छात्र ने अपनी हिम्मत से अपहरण नहीं होने दिया। उसको सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है।

किसी तरह बच गया मासूम

kidnapping in delhi ncr.

हापुड़ के बैंक मैनेजर के आठ वर्षीय बेटे की हिम्मत के आगे उसको अपहरण करने के बदमाशों के मंसूबे नाकाम हो गए। दो बदमाशों ने उसके अपहरण का प्रयास किया। छात्र ने हिम्मत कर एक बदमाश के हाथ में काट लिया और पकड़ ढीली होते ही बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला।

हापुड़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली और फिर वहां से दादरी पहुंचे छात्र को रेलवे पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैशाली कॉलोनी में संजय शर्मा रहते हैं।

वह दिल्ली के बैंक ऑफ  अमेरिका में सहायक मैनेजर हैं। उनका बेटा वंश शर्मा (8) हापुड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चार में पढ़ता है। मंगलवार को वह स्कूल बस में जाने के लिए घर से पैदल निकला।

थोड़ी देर बाद दो बदमाश उसके पीछे लग गए। उनके पीछे एक मारुति वैन भी आ रही थी। बस स्टॉप से पहले दोनों बदमाशों ने वंश को पकड़ लिया। इस पर उसने एक बदमाश के हाथ में काट लिया। इससे पहले की बदमाश संभल पाते वह उनके चंगुल से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed