फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidnapped child from hospital recovered, Four arrested including three women

पेटीएम ने पकड़वाया: 600 CCTV और Paytm नंबरों की जांच, मास्क से पहचान छिपाकर अगवा किया था बच्चा, ऐसे पकड़े गए

Mon, 13 Feb 2023 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Feb 2023 08:29 AM IST
सार

दिल्ली में अंबेडकर अस्पताल से अगवा चार माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने तीन महिलाओं और बच्चे का अपहरण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को 600 सीसीटीवी कैमरे और पेटीएम नंबर की जांच के बाद सफलता मिली।
 

विज्ञापन
Kidnapped child from hospital recovered, Four arrested including three women
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

600 सीसीटीवी कैमरे और पेटीएम नंबर की जांच के बाद रोहिणी नार्थ थाना पुलिस ने अंबेडकर अस्पताल से अगवा चार माह के बच्चे को समयपुर बादली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को अगवा करने की वारदात में शामिल तीन महिलाओं और बच्चे को अगवा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


छह फरवरी को पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से चार माह के बच्चे के अगवा होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश करने के लिए अस्पताल के साथ-साथ आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। चार  फुटेज में आरोपी कैद हो गया था। 
विज्ञापन


मास्क पहने होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। फुटेज की जांच में यह भी पता चला कि आरोपी एक दिन पहले से बच्चे को अगवा करने का अवसर तलाश रहा था। पुलिस भागने की दिशा में लगे 600 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी तक पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बच्चे को लेकर एक ई-रिक्शा से गया है। जांच में ई-रिक्शा की कंपनी और उसके नंबर का पता चला। कंपनी से संपर्क करने के बाद पुलिस ने नीले रंग की ई-रिक्शा की मालकिन रोहिणी निवासी मालती देवी का पता लगाया। मालती का पति रामेश्वर ई-रिक्शा चलाता था। रामेश्वर ने बताया कि उसने युवक को रोहिणी सेक्टर 18 के पार्क के पास छोड़ा था।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 14, 12 और 10 साल की तीन बेटियां है। उसका कोई बेटा नहीं है। उसे एक बेेटे की चाह थी। इस बारे में उसने अपनी बहन को बताई। उसकी बहन ने टेली कॉलर का काम करने वाली युवती को इसके बारे में बताया। युवती ने अपने प्रेमी आलोक से बात की। आलोक 3.4 लाख रुपये लेकर बच्चे की व्यवस्था करने की बात कही। बच्चे की व्यवस्था करने के लिए राजी होने पर विधवा महिला ने उसे पैसे दे दिए। उसके बाद आलोक ने वारदात को अंजाम दिया।

पेटीएम से भुगतान करना पड़ा भारी

ई-रिक्शा चालक ने बताया कि आरोपी के पास पैसे नहीं थे। उसने एक वेंडर को पेटीएम कर उससे नकदी लेकर उसे 100 रुपये दिए थे। पुलिस ने उस वेंडर के जरिये आरोपी का नंबर लिया। नंबर समयपुर बादली इलाके की रहने वाली एक युवती का था। युवती बादली गांव में एक कंपनी में टेली कॉलर का काम करती थी। जहां से पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। 

 

पुलिस युवती से पूछताछ कर बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी बादली गांव निवासी आलोक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय कालोनी समयपुर बादली से दो बहनों को गिरफ्तार किया, इसमें से एक महिला विधवा है, जिसके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed