फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidnap and murder of property dealer

प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर गोली मार हत्या

Tue, 14 Jul 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 14 Jul 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kidnap and murder of property dealer

पुराने शहर की दयानंद कॉलोनी में सोमवार रात प्रॉपर्टी डीलर को घर से आगे अगवा कर उसकी गोली मार हत्या कर दी गई। देररात हुई वारदात के बाद पुलिस भी सकते में आ गई। इस हत्याकांड में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों का नाम सामने आया है जिनसे मृतक की रंजिश थी। पूरे मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए है।

विज्ञापन


घटना देररात की है। दयानंद कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाला निशांत (20) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। बताया जा रहा है कि मनीष के गायब होने की सूचना के बाद उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधते हुए पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर मनीष के अगवा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आसपास के चश्मदीदों ने बताया कि मनीष को दीपक और दिनेश उसे काले रंग की आई-20 कार में जबरदस्ती अगवा कर ले गए। प्रॉपर्टी डीलर को अगवा करने के पूरे घटनाक्रम के बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, सोमवार अलसुबह तीन बजे गांव खेड़कीमाजरा के पास सड़क किनारे निशांत का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस भी सकते में आ गई। सेक्टर पांच थाना प्रभारी समेत पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि निशांत को दो गोली मारी गई थी। पुलिस की एफएसएल यूनिट को भी मौके पर साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंची।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी का काम करने वाले निशांत के साथ दीपक और दिनेश की प्रॉपर्टी को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। सोमवार रात को दीपक ने निशांत के मोबाइल पर कॉल कर उसे घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया उसका मोबाइल फोन छिनकर तोड़ दिया गया और उसे गाड़ी में अगवा कर ले गए। हत्याकांड के बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।


हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर मृतक निशांत के परिजनों ने गंभीर आरोप जड़े है। उनके मुताबिक पुलिस की ढीली कार्रवाई की वजह से उसकी हत्या हो गई। एसीपी क्राइम-एक राजेश कुमार के मुताबिक स्थानीय पुलिस थाना के अलावा क्राइम ब्रांच यूनिट को जांच में जुटा दिया गया है। दोनों आरोपी फरार है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed