{"_id":"573489b84f1c1ba13091a48b","slug":"kid-dead-body-found-in-a-park-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैजरवैली पार्क में मिला तीन साल की बच्ची का शव, नहीं हो रही शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैजरवैली पार्क में मिला तीन साल की बच्ची का शव, नहीं हो रही शिनाख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 13 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे बड़े लैजरवैली पार्क में मिले तीन साल की बच्ची के शव के मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। जांच अधिकारी एसआई राकेश ने बताया कि बच्ची की पहचान के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है लेकिन अभी तक बच्ची के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि बच्ची का अपहरण कर फिरौती के लिए हत्या का सवाल है तो ऐसी कोई सूचना नहीं है। दिल्ली सहित राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों पर संपर्क किया गया लेकिन इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
आपको बता दें कि साइबर सिटी के लैजरवैली पार्क में एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने से लेकर कैमरे में कैद तस्वीर खंगाल रही है।
विज्ञापन