खिड़की एक्सटेंशन में गैंगवॉर, ताबड़तोड़ फायरिंग व सरेराह हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में रविवार रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त इकबाल (31) के रूप में हुई है।
गोलीबारी की वारदात साकेत सलेक्ट सिटी मॉल के नजदीक खिड़की एक्सटेंशन में हुई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। शुरूआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि गैंगवार में इकबाल को मौत के घाट उतारा गया।
इकबाल संगम विहार का घोषित बदमाश (बीसी) बताया जा रहा है। देर रात तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर छानबीन में जुटे रहे। पुलिस के अनुसार इकबाल परिवार के साथ तिगड़ी एक्सटेंशन में रहता था।
गोलाबारी से मौके पर भगदड़ मच गई
इकबाल के खिलाफ संगम विहार थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज थे। फिलहाल उसकी किसी बबली गैंग से रंजिश चल रही थी। रविवार को इकबाल किसी काम से खिड़की एक्सटेंशन आया था। रात करीब 8.00 बजे वह हनुमान मंदिर के पास किसी जानकार के साथ खड़ा हुआ बात रहा था। इस बीच दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवक वहां पहुंचे।
आते ही लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने करीब 12 से 14 राउंड गोलियां चलाई। कई गोलियां इकबाल के सिर में लगी। इसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर अचानक हुई गोलाबारी से मौके पर भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल मामला गैंगवार का ही लगता है।