फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kenya citizenship woman gang rape accused send jail

गुरुग्रामः जबरन शराब पिलाकर केन्या मूल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी पहुंचे जेल

Sat, 20 Jul 2019 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kenya citizenship woman gang rape accused send jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में केन्या मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों आगरा निवासी सद्दाम व संतोष को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के दौरान दोनों आरोपियों का पुलिस को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी ऑटो चलाता है जबकि दूसरा रेहड़ी लगाता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि केन्याई मूल की 30 वर्षीय महिला करीब एक साल पहले टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी। वह पूर्वी दिल्ली में किराये पर रहकर नौकरी कर रही थी। बृहस्पतिवार को वह सहारा मॉल स्थित क्लब में आई थी। रात करीब तीन बजे एमजी रोड से घर जाने के लिए उसने ऑटो रिक्शा किया। ऑटो में चालक समेत एक अन्य युवक सवार था। महिला के अनुसार दोनों उसे बहाने से सेक्टर-5 क्षेत्र की ओर ले गए और वहां एक मकान में ले जाकर बंद कर लिया। आरोपियों ने महिला को जबरन शराब पिलाकर नशे में सामूहिक दुष्कर्म किया।  
विज्ञापन


महिला के मुताबिक आरोपी एक दूसरे को संतोष व सद्दाम नाम से पुकार रहे थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को सीआरपीएफ चौक के पास छोड़कर फरार हो गए थे। सड़क किनारे नशे की हालत में विदेशी महिला को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज के बाद पुलिस ने देर शाम ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed