फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwals former secretary rajendra kumar gets bail on private bond of one lakh

केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मिली जमानत

Tue, 26 Jul 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
Kejriwals former secretary rajendra kumar gets bail on private bond of one lakh
राजेंद्र कुमार और अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव और भ्रष्टाचार के आरोपी राजेंद्र कुमार को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


राजेंद्र कुमार को एक लाख के निजी मुचलके पर रिहा किया गया है। कुमार पर सरकारी पद पर रहते हुए अपनी कंपनी बनाकर उसे लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है। उनकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी जिसके दौरान ही उन्हें ‌जमानत पर रिहा किया गया है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में राजेंद्र कुमार और दिनेश कुमार गुप्ता के अलावा तरुण शर्मा, अशोक कुमार, संदीप कुमार को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था।

पांच आरोपी निजी कंपनी इएसपीएल को ठेके देने में फायदा पहुंचा रहे थे

Kejriwals former secretary rajendra kumar gets bail on private bond of one lakh
राजेंद्र कुमार

सीबीआई ने इसके बाद नौ जुलाई को इंटेलीजेंट कम्यूनिकेशन सिस्टम इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) के मौजूदा निदेशक आरएस कौशिश व पूर्व निदेशक जीके नंदा को भी गिरफ्तार कर लिया था।

एजेंसी के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार पांच आरोपी निजी कंपनी इएसपीएल को ठेके देने में फायदा पहुंचा रहे थे। ईएसपीएल का गठन राजेंद्र कुमार ने करवाया था ताकि उसे 50 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके दिए जा सकें।

सीबीआई ने इस मामले में 14 दिसंबर 2015 को एफआईआर दर्ज की थी। एजेंसी का आरोप था कि पिछले कई सालों में ईएसपीएल को दिल्ली सरकार के ठेके देने में राजेंद्र कुमार ने उसका पक्ष लिया और अपने पद का दुरुपयोग किया।

एजेंसी का आरोप है कि निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिये साजिश रची और 2007 से 2015 के बीच दिल्ली सरकार के ठेके देने में सरकारी खजाने को 12 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। निजी कंपनी को ठेका देने में सरकारी अधिकारियों ने तीन करोड़ रुपयों का गलत लाभ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed