{"_id":"e95e4505eca2e4b0b6f5286e45b0be2d","slug":"kejriwal-writes-letter-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरी ने क्यों लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरी ने क्यों लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Jul 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भगाना कांड की पीड़िताओं को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
चिट्ठी में हरियाणा सरकार पर दबाव डालकर इंसाफ दिलाने और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है।
चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा है कि पीड़िताओं की ओर से इस बारे में हरियाणा सरकार को कई ज्ञापन सौंपे गए। लेकिन इंसाफ मिलने के जगह पीड़ितों के खिलाफ पुतला फूंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित परिवार लंबे समय से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठा है। केजरीवाल ने इस मामले में आरोपी सरपंच और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार के पुनर्वास कराने की बात कही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 23 मार्च को भगाना की 4 दलित लड़कियों के साथ सामुहिक बलात्कार किया गया था। उसके बाद से गांव के दलित परिवार जंतर-मंतर पर मामले में धरने पर भी बैठ चुके हैं।