फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal will tell the world about reduction in pollution level

केजरीवाल देंगे दुनिया को प्रदूषण स्तर में कमी की जानकारी

Mon, 23 Sep 2019 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 05:06 AM IST
सार

  • दिल्ली में हरियाली का दायरा बढ़ा है
  • दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने इसे भारत के लिए गर्व का विषय बताया है
  • मुख्यमंत्री वायु प्रदूषण के समाधान के रूप में ऑड ईवन योजना के बारे में भी बताएंगे

विज्ञापन
Kejriwal will tell the world about reduction in pollution level
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 25 प्रतिशत प्रदूषण कम करने के लिए किए गए प्रयास की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विदेशों में भी देंगे। 9 से 12 अक्तूबर के बीच डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित होने वाले सी-40 क्लाइमेट समिट में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


दुनिया को प्रभावित करने वाले जलवायु संकट पर विचार-विमर्श करने के लिए मुख्यमंत्री न्यूयार्क, लंदन, पेरिस, लॉस एंजिल्स और बर्लिन आदि स्थानों के नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की तरफ से किए गए प्रयास की जानकारी साझा करेंगे। 
विज्ञापन


बताएंगे कि कैसे भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को 25 प्रतिशत तक कम करने में सफलता मिली। चार साल पहले तक दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयास पर भी प्रकाश डालेंगे। प्रदूषण कम होने के पीछे जेनरेटर सेट का चलन दिल्ली में बंद करना है। 

औद्योगिक प्रदूषण भी कम हुआ है, जिसकी मुख्य वजह 95 प्रतिशत इंडस्ट्री सीएनजी में शिफ्ट होना है। दो थर्मल पावर प्लांट को बंद करने के साथ ही सरकार के प्रयास से निर्माण स्थलों से होने वाले प्रदूषण में कमी देखने को मिली। दिल्ली में हरियाली का दायरा बढ़ा है।


दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने इसे भारत के लिए गर्व का विषय बताया है। मुख्यमंत्री वायु प्रदूषण के समाधान के रूप में ऑड ईवन योजना के बारे में भी बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed