फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber Crime: Elderly person swindled out of 1.45 crore via digital arrest

साइबर अपराध: डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1.45 करोड़ रुपए ठगे, डराया और आतंकी मामले में फंसाने की दी धमकी

Sat, 05 Sep 2026 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Sep 2026 03:56 AM IST
सार

साइबर जालसाजों ने सेक्टर-78 निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और दिल्ली पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताते हुए उन्हें आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन
Cyber Crime: Elderly person swindled out of 1.45 crore via digital arrest
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर जालसाजों ने सेक्टर-78 निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और दिल्ली पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताते हुए उन्हें आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन


इसके बाद यूपी एसटीएफ व एनआईए चीफ के नाम पर धमकी देकर परिवार को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर किया। इस दौरान आरोपियों ने अलग-अलग खातों में कुल 1.45 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुताबिक बुजुर्ग के मोबाइल पर 27 जुलाई 2026 को एक शख्स ने व्हाट्स एप के माध्यम से संपर्क किया। कॉलर ने अपना नाम रंजीत कुमार बताया और उसने खुद को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बुजुर्ग को एक आपराधिक मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद कॉल को एटीएस हेड और एनआईए चीफ के नाम से बताए गए प्रेम कुमार गौतम के पास ट्रांसफर करने का दावा किया गया। आरोपियों ने उन्हें परिवार के सदस्यों से संपर्क करने से भी रोका था।

पहली बार में ही ट्रांसफर कराए 95 लाख रुपये 
डर के कारण पीड़ित उनकी बातों में फंसते चले गए। यह ठगी का सिलसिला 27 जुलाई से 21 अगस्त तक चला। इस दौरान पीड़ित से अलग-अलग तारीखों पर कम ट्रांसफर कराई गई। सात अगस्त को 95.05 लाख रुपये, 11 अगस्त को 20.20 लाख रुपये और 21 अगस्त को दो अलग-अलग लेनदेन में 20.20 लाख और 10 लाख रुपये भेजे गए। इस तरह कुल रकम 1.45 करोड़ रुपये पहुंच गई।


जब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ तब साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उन खातों की जांच कर रही है। जिनमें रकम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed