फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal will not campaign for bihar election

बयान से पलटे केजरीवाल, कहा नीतीश को करें वोट

Thu, 01 Oct 2015 12:55 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
kejriwal will not campaign for bihar election

एक ओर जहां बिहार एक कड़े राजनीतिक मुकाबले की ओर बढ़ रहा है, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कल के बयान से पलटते हुए ट्वीट किया कि मीडिया ने उनके बयान को गलत दिखाया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वो पूरी तरह से नीतीश को सपोर्ट करते हैं और नीतीश एक अच्छे इंसान हैं। लोगों को उन्हें वोट देना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि कल एक सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा था कि आप बिहार चुनाव में किसी भी राजनीतिक पार्टी को समर्थन नहीं देगी।

केजरीवाल ने यह बात कहकर संकेत दे दिया है कि उनके हाल के पटना दौरे और उनकी नीतीश कुमार से नजदीकी का अधिक मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए।

केजरीवाल के पीछे हटने का लालू हैं बहुत बड़ा कारण

kejriwal will not campaign for bihar election

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार के बीच निजी मित्रता है। केजरीवाल ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए बिहार चुनाव में प्रचार ना करने की बात कही थी।

अपने पटना जाने की बात पर सफाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले वो वहां गवर्नेंस पर आयोजित एक वर्कशॉप में सम्मिलित होने के लिए गए थे।

केजरीवाल का ये भी कहना था कि वर्कशॉप से ज्यादा कुछ भी उनके पटना जाने का मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। कहा जा रहा है कि नीतीश के सहयोगी लालू यादव ने बिहार चुनाव को सवर्ण और पिछड़ी जातियों के बीच की लड़ाई के तौर पर घोषित कर दिया है।

गौरतलब है कि आप का एक वर्ग लालू को चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के चलते महागठबंधन के समर्थन को लेकर सहज नहीं है और ये केजरीवाल के पीछे हटने का बड़ा कारण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed