{"_id":"571798d84f1c1b9c798b4632","slug":"kejriwal-warned-auto-driver-not-to-tak-more-faire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोवालों को दिन दिहाड़े लूट और ग्रहाकों को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोवालों को दिन दिहाड़े लूट और ग्रहाकों को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एप्प आधारित टैक्सी वालों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी चेतावनी दी है। सवारियों से सरचार्ज वसूलने को उन्होंने लूट करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा है कि तय किराए से अधिक कीमत लेना व ग्रहाकों को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ट्वीट कर केजरीवाल ने कहा है कि कुछ कैब वाले कह रहे हैं कि उन्हें अगर लूट की अनुमति नहीं मिली तो वह कैब मुहैया नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
यह खुलेआम ब्लैकमेलिंग और लूट है। लेकिन हमारी सरकार ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। केजरीवाल ने कहा कि कैब कंपनियों को ग्रहाकों से तय कीमत से ज्यादा किराया वसूलने, बिना लाईसेंस के डीजल कार चलाने, बगैर बैज के चालकों को ट्रैक्सी चलाने की इजाजत हमारी सरकार नहीं देगी।
विज्ञापन
हालांकि केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार उन टैक्सी कंपनियों के खिलाफ नहीं है जो लोगों को अहम सेवा मुहैया कराते हैं, लेकिन उन्हें कानून का भी पालन करना होगा।
बता दें कि सोमवार, मंगलवार को सरकार ने एप्प आधारित टैक्सियों के खिलाफ शिंकजा कंसना शुरू किया था। यह टैक्सियां ऑड-ईवन के दौरान सवारी से ज्यादा कीमत वसूल रहे थे। इस तरह के टैक्सी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, परमिट रद्द करने की बात भी सरकार ने की है।