केजरीवाल को फिर मिली चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाउस अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन ने केजरीवाल व सिसोदिया के अलावा विधायक राखी बिडलान, सोमनाथ भारती व आप नेता आशुतोष को 15 मई को पेश होने का निर्देश दिया है।
अदालत ने रेल भवन के समक्ष धरना देने के मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व तीन अन्य आप नेताओं के पेश न होने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने चेतावनी दी कि उन्हें हर हाल में पेश होना होगा क्योंकि वे पिछली तिथि में भी पेश नहीं हुए थे।
इन नेताओं की और से पेश अधिवक्ता ऋषिकेश कुमार ने पेशी से छूट आवेदन पेश करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल व्यस्त होने के कारण पेश नहीं हो पा रहे। ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने की छूट प्रदान की जाए।
धरना माले में 15 मई को होगी पेशी
साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई को वे सभी को पेश करेंगे। मामला पिछले वर्ष का है। केजरीवाल सहित सभी नेता जनवरी 2014 को रेल भवन के समक्ष धरने पर बैठ गए थे।
पुलिस का आरोप है कि क्षेत्र में 26 जनवरी की परेड़ के सिलसिले में धारा 144 लगाई गई थी और सभी ने उसका उल्लंघन कर धरना दिया। केजरीवाल व अन्य राजधानी के दो थानाध्यक्षों को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।
पुलिस ने सभी के खिलाफ दंगा, सरकारी कामकाज में बाधा, गैरकानूनी रूप से एकत्रित होने इत्यादि आरोप में आरोपपत्र दायर किया था। सभी जमानत पर है।