फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal waited for kanhaiya kumar for an hour and cancelled meeting

कन्हैया का घंटे भर इंतजार करते रहे केजरीवाल, नाराज हो रद्द की मीटिंग

Fri, 18 Mar 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
kejriwal waited for kanhaiya kumar for an hour and cancelled meeting
केजरीवाल से कन्हैया कुमार की मुलाकात टली

पीटीआई के अनुसार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सके। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल करीब एक घंटे तक कन्हैया कुमार का इंतजार करते रहे। 

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद भी कन्हैया के न पहुंचने पर नाराज हो केजरीवाल ने मीटिंग रद्द कर दी। हालांकि कन्हैया कुमार से पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा बेटी अपराजिता के साथ दिल्ली सचिवालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन


डी राजा ने बताया कि कन्हैया को जेएनयू से आना था, लेकिन रास्ते में ट्रैफिक जाम के कारण वह नहीं पहुंच सके। दिल्ली सचिवालय में कन्हैया कुमार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुलाकात का समय शाम 6 बजे तय किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया से केजरीवाल की मुलाकात शनिवार को हो सकती है

kejriwal waited for kanhaiya kumar for an hour and cancelled meeting
Arvind Kejriwal

सीपीआई महासचिव डी राजा अपनी बेटी अपराजिता के साथ पहुंच गए थे। करीब एक घंटे कन्हैया का इंतजार मुख्यमंत्री के साथ करने के बाद बाहर निकले डी राजा ने कहा कि कन्हैया ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण नहीं पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर बात की है।

मुलाकात का कारण पूछे जाने पर डी राजा ने कहा कि पहले बाकी नेता जेएनयू मामले में मिले थे, मैं नहीं आ सका था, इसलिए आया। अपराजिता जेएनयूएसयू की पदाधिकारी है, इसलिए आई थी। कन्हैया से केजरीवाल की मुलाकात शनिवार को हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed