फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal troubles are not decreasing Delhi CM will remain in jail for now judicial custody extended till July

Delhi: कम नहीं हो रही केजरीवाल की मुश्किल, अभी जेल में ही रहेंगे दिल्ली सीएम, 12 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Wed, 03 Jul 2024 03:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jul 2024 03:11 PM IST
सार

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत राउज ऐवन्यू कोर्ट ने 12 जुलाई तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Kejriwal troubles are not decreasing Delhi CM will remain in jail for now judicial custody extended till July
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत राउज ऐवन्यू कोर्ट ने 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। 

विज्ञापन


इससे पहले बीती 29 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने पेश किया गया था। सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया था।

विज्ञापन


दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल की सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 29 को फिर पेश किया गया। इससे पहले केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तभी से केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा
आप सांसद संजय सिंह ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होने कहा था कि पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने सीएम को गिरफ्तार किया है। संजय सिंह ने कहा था कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ईडी के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वो दुर्भावनापूर्ण इरादे से काम कर रही है। ईडी के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई मनी ट्रेल नहीं है, कोई सबूत नहीं है, कोई पैसे की रिकवरी नहीं है और इसलिए अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं। अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार, पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed