फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal says will stop seeling if won all seven seats

केजरीवाल का बड़ा बयान, सातों सीटें जिताएं, सीलिंग रुकवा दूंगा

Tue, 07 May 2019 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 07 May 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
kejriwal says will stop seeling if won all seven seats
अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि बीते पांच साल में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। केजरीवाल ने व्यापारियों से अपील की कि इस बार वह सातों सीटें आप को जितवा दें तो वे दिल्ली में सीलिंग नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की तो पूरे देश के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। नोटबंदी का असर खत्म भी नहीं हुआ था कि उन्होंने बिना तैयारी के जीएसटी लागू कर दिया। इतना ही नहीं, दिल्ली में व्यापारियों पर सीलिंग की मार भी पड़ी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार खत्म हो गए। दुकानें, फैक्टरियां सब बंद हो गईं। इसके बाद कभी भाजपा का मजबूत वोट बैंक रहा व्यापारी वर्ग उसे छोड़ना चाहता है। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने सीलिंग रुकवाने की हर संभव कोशिश है। मायापुरी मामले में भी अदालत से स्टे लाकर सीलिंग रुकवा दी है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ व्यापारी बातचीत में अपनी बर्बादी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार मानते हुए भी वोट नरेंद्र मोदी को देने की बात करते हैं। इसकी वजह वे राष्ट्रवाद को बताते हैं। केजरीवाल ने कहा कि ऐसे व्यापारियों को समझना चाहिए कि मोदी का राष्ट्रवाद फर्जी है। उन्होंने एक मायाजाल बना रखा है। व्यापारियों को इस मायाजाल से निकलकर सोचना चाहिए। सच्चाई खुद ही निकल आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाया है और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इमरान फिर से मोदी को प्रधानमंत्री क्यों बनाना चाह रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के पाकिस्तान से सीक्रेट रिश्ते हैं। उनके गहरे, अंदरूनी रिश्ते हैं। 


इस पर सवाल उठाने पर वह देश में एक चुने हुए मुख्यमंत्री पर हमला करा देते हैं। ऐसे प्रधानमंत्री राष्ट्रवादी कैसे हो सकते हैं? प्रधानमंत्री खुलेआम कह रहे हैं कि वह फलां-फलां राज्य के एमएलए खरीदकर विपक्ष की सरकार गिरा देंगे। जनतंत्र में खुलेआम एमएलए खरीदकर सरकार गिराने वाला प्रधानमंत्री राष्ट्रवादी कैसे हो सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed