{"_id":"6aeb5c0a78ee16485f031baa","slug":"sanitary-pads-have-not-been-distributed-in-government-schools-for-two-months-demand-raised-for-prompt-supply-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2851-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में दो महीने से नहीं बंटे सैनिटरी पैड, जल्द आपूर्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में दो महीने से नहीं बंटे सैनिटरी पैड, जल्द आपूर्ति की मांग
विज्ञापन
- शिक्षा कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर की हस्तक्षेप की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में छात्राओं को पिछले दो महीने से मुफ्त सैनिटरी पैड नहीं मिलने का दावा किया गया है। शिक्षा कार्यकर्ता और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने इस संबंध में शिक्षा विभाग की सचिव को पत्र लिखकर तत्काल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सैनिटरी पैड की नियमित आपूर्ति नहीं होने से लाखों छात्राओं की सेहत, स्वच्छता और पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। खासकर उच्च प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अग्रवाल ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और जरूरी सुविधाएं छात्राओं के स्वास्थ्य व सम्मान से जुड़ी हैं। पैड उपलब्ध नहीं होने का असर उनकी स्कूल में उपस्थिति और पढ़ाई पर भी पड़ सकता है। उन्होंने शिक्षा सचिव से मामले में हस्तक्षेप कर सभी सरकारी स्कूलों में सैनिटरी पैड की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।