फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal says cbi came to search arun jaitelys file regarding ddca scam

जेटली की फाइल ढूंढने आई थी सीबीआई: केजरीवाल

Tue, 15 Dec 2015 07:14 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal says cbi came to search arun jaitelys file regarding ddca scam

केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई की रेड को लेकर केजरीवाल ने सीधा वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जेटली फाइल लेने आई थी सीबीआई।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री पर बड़ा हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई कोई राजेंद्र कुमार के घोटालों की फाइल लेने नहीं आई थी बल्कि डीडीसीए स्कैम की फाइल लेने आई थी। इस घोटाले की जांच दिल्ली सरकार कर रही है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा कि इस घोटाले में वित्त मंत्री अरुण जेटली बुरी तरह फंसे हैं और उन्हें ही बचाने की कोशिश की जा रही है। वरना जिस फाइल की जांच सीबीआई को शिक्षा विभाग और वैट विभाग में करनी चाहिए उसकी जांच वो सीएम के दफ्तर में क्यों कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केजरीवाल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जेटली ने इसे कोरी बकवास करार दिया और इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि 'केजरीवाल का सुबह का बयान तो घटनास्थल पर मौजूद न होने की वजह से गलत कहा जा सकता है। लेकिन शाम का उनका बयान पूरी तरह से बकवास है। और मैं बकवास पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।'

राजेंद्र तो बहाना है केजरीवाल को फंसाना है

Kejriwal says cbi came to search arun jaitelys file regarding ddca scam

सीबीआई द्वारा आज सुबह से ही दिल्ली सचिवालय स्थित राजेंद्र कुमार के दफ्तर, घर और चौदह अन्य स्थानों पर डाले जा रहे छापे को लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार समेत वित्त मंत्री पर भी तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि रेड को लेकर सीबीआई ने जो स्पष्टीकरण दिया है वो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि अगर सीबीआई को रेड करना ही था तो वो शिक्षा विभाग में करता जहां उसे राजेंद्र कुमार द्वारा की गई गड़बड़ी की फाइल मिलेगी।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि सीएम दफ्तर में तो जो भी फाइल होती है चार-पांच दिन से ज्यादा नहीं रहती। ये मामला 2007 से 2014 का जिसकी फाइलें शिक्षा विभाग में मिलेंगी लेकिन सीबीआई ने वहां तो कोई छापा नहीं मारा।

'राजेंद्र तो बहाना, केजरीवाल है निशाना'

Kejriwal says cbi came to search arun jaitelys file regarding ddca scam

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से प्रश्न करते हुए हैरानी जताई और कहा कि वो स्तब्ध रह गए थे। एक पार्टी जिसे पूरा देश सबसे ईमानदार पार्टी मानता है, सीबीआई ने उसपर रेड क्यों किया?

यहां केजरीवाल ने ये भी कह दिया कि 'राजेंद्र तो सिर्फ बहाना है, केजरीवाल निशाना है।' इसके बाद तो केजरीवाल ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सीधे अरुण जेटली पर आरोप लगाते हुए और सीबीआई को कटघरे में खड़े रखकर ये कह दिया कि सीबीआई डीडीसीए की फाइल ढूंढने आई थी।

वो फाइल जिसमें जेटली जी का नाम है क्योंकि वो कई सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष थे और उनपर जांच चल रही है। इसके बाद केजरीवाल बोले कि सीबीआई आज मेरे दफ्तर में क्यों आई और कौन सी फाइल ढूंढ रही है ये मुझे बताना जरूरी हो गया है।

मैं अलग मिट्टी का बना हूं

Kejriwal says cbi came to search arun jaitelys file regarding ddca scam

केजरीवाल ने आगे बोले कि ये फाइल डीडीसीए की फाइल्स हैं जिसमें अरुण जेटली फंस रहे हैं। केजरीवाल ने ये भी कहा कि मोदी जी सीबीआई का डर दिखाकर किसी और को डरा सकते हैं मैं अलग मिट्टी का बना हूं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है। कल मेरे बेटे के खिलाफ भी सबूत मिले तो उसे छोड़ूंगा नहीं, जेल भिजवाउंगा। लेकिन भ्रष्टाचार के नाम पर अगर हमें डराने की कोशिश की जाएगी तो हम डरने वाले नहीं हैं।

पीएम मोदी के लिए मनोरोगी जैसे शब्द इस्तेमाल करने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि मैं तो हरियाणा के गांव का हूं मैं मानता हूं मेरी बोली खराब हो सकती है लेकिन आप के तो कर्म खराब हैं। आप अपने कर्मों के लिए माफी मांग लें, मैं अपने बोलों के लिए माफी मांग लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed