फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said they will be work in jail

केजरीवाल बोले सभी विधायकों को जेल भेज दो

Mon, 10 Aug 2015 11:05 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal said they will be work in jail

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा कि वे न तो काम कर रहे हैं और न करने दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस को आप विधायकों को गिरफ्तार करने में लगा दिया गया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सभी विधायक एक साथ तिहाड़ चले जाते हैं, वहीं से काम कर लेंगे, लेकिन दिल्ली पुलिस को आम लोगों की सुरक्षा में लगा दो। मुख्यमंत्री बुराड़ी में बन रहे 200 बिस्तरों वाले अस्पताल को 800 करने की योजना की शुरुआत करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की नीयत से काम कर रही है। पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को छोड़कर आप विधायकों को गिरफ्तार करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रफ्तार से गिरफ्तार करेंगे तो 10 वर्ष लग जाएंगे, इसलिए सभी विधायक सरेंडर कर देते हैं, सभी को तिहाड़ भेज दो, वहीं से काम कर लेंगे।

वे न काम कर रहे हैं और न करने दे रहे हैं

Kejriwal said they will be work in jail

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वे हर काम में अड़ंगा लगाते हैं और काम नहीं करने देते। उन्होंने कहा कि मोदी कहते थे न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन अब वे न काम कर रहे हैं और न करने दे रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की सरकार ने दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा पर पैरामिलिट्री फोर्स भेज कर कब्जा कर लिया है। इससे पिछले तीन माह में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बावजूद दिल्ली सरकार काम करने में लगी है। इस दौरान उन्होंने अगले वर्ष एमसीडी चुनाव में भी आप के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

सुपर स्पेशयलिटी होगा बुराड़ी का अस्पताल

Kejriwal said they will be work in jail

बुराड़ी में बन रहे 200 बिस्तरों के अस्पताल को 800 बिस्तरों वाला कर दिया गया और इसे सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। पहले 200 बिस्तर के अस्पताल निर्माण पर 180 करोड़ रुपये की लागत आ रही थी और अब 800 बिस्तर करने पर 270 करोड़ की लागत आ रही है।

जहां पहले प्रति बिस्तर पर लागत 90 लाख वहीं, अब प्रति बिस्तर 15 लाख की लागत आने वाली है। करीब 250 बिस्तर छह से आठ माह में शुरू हो जाएंगे, जबकि वर्ष-2016 के अंत तक अस्पताल पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 500 अथवा इससे अधिक बिस्तरों वाले अस्पताल को सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल बनाने की योजना है ताकि मरीजों को सभी तरह की आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed