फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said- If you raise your voice against criminals in Delhi, you will have to go to jail.

बाल्यान के बहाने शाह पर हमला : केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाओगे तो जेल जाना पड़ेगा

Mon, 02 Dec 2024 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 01:57 AM IST
सार

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक को गिरफ्तार कराकर भाजपा ने दिल्ली वालों को संदेश दिया है कि अगर अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाओगे तो जेल जाओगे। साथ ही अपराधी को संदेश दिया है कि हम तुम्हारी सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Kejriwal said- If you raise your voice against criminals in Delhi, you will have to go to jail.
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक को गिरफ्तार कराकर भाजपा ने दिल्ली वालों को संदेश दिया है कि अगर अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाओगे तो जेल जाओगे। साथ ही अपराधी को संदेश दिया है कि हम तुम्हारी सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान ने कपिल सांगवान के खिलाफ दर्जनों शिकायतें दिल्ली पुलिस से कर रखी हैं। इसी कारण उन्हें गिरफ्तार कराया गया। दिल्ली में बढ़ते अपराध पर आवाज उठाई तो भाजपा ने मुझ पर हमला करा दिया। पिछले कई दिनों से दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं। खासकर दो-तीन सालों से दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बद से से बदतर होती जा रही है। मैं दिल्ली का एक नागरिक हूं। दिल्ली का मुख्यमंत्री रह चुका हूं। लोगों के बीच जाता हूं, उनसे मिलता हूं। दिल्ली के लोग कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन


लोगों में डर का माहौल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों के लोगों से मिला। सभी में डर का माहौल है। दिल्ली की सुरक्षा, दिल्ली की कानून व्यवस्था, दिल्ली के लोगों का सुरक्षा केंद्रीय गृहमंत्री के सीधे अधीन आती है। मुझे उम्मीद थी कि गृहमंत्री आरोपियों पर ठोस कदम उठाएंगे, लेकिन शनिवार को मेरे ऊपर हमला करवा दिया गया। मेरे ऊपर लिक्विड फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक को मिल रही थी धमकी भरे कॉल
केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को ही विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक भी इस किस्म के गैंगस्टर से पीड़ित था। उसके पास भी फिरौती की अलग-अलग तरह से गैंगस्टर की कॉल आ रही थीं। आज से डेढ़-दो साल पहले उसके पास गैंगस्टर की कई सारी कॉल आईं। जिसकी उसने बाकायदा लिखित शिकायत दिल्ली पुलिस को दी।

दिल्ली कैसे होगी सुरक्षित
केजरीवाल ने कहा कि इस तरह से दिल्ली कैसे सुरक्षित होगी। दिल्ली में अपराधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली में अपराधी घूम रहे हैं, उनको गिरफ्तार कीजिए। मेरे ऊपर हमला करवाने और मेरे विधायक को गिरफ्तार करने से क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी।

अब हम सब मिलकर दिल्ली को बनाएंगे सुरक्षित : केजरीवाल

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कालकाजी विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि अब हम सब दिल्ली के दो करोड़ लोग मिलकर दिल्ली को सुरक्षित बनाएंगे। दिल्ली ने भाजपा को दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इन्होंने पूरी दिल्ली को परेशान कर दिया है।

दिल्ली के लोगों ने मुझे वोट देकर कहा कि आप हमारी बिजली ठीक करो। पहले आठ-आठ घंटे के लंबे पावर कट लगते थे। अब बिजली नहीं जाती। लोगों को इनवर्टर और जनरेटर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती। आज दिल्ली में मुफ्त और सस्ती बिजली है। सरकारी अस्पताल ठीक कर दिए, जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। सबका इलाज मुफ्त कर दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली की सभी महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने हजार-हजार रुपए भेजने का इंतजाम करने वाला हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed