फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said BJP not have any face for post of CM in Delhi they are enemies of the poor

केजरीवाल का BJP पर करारा हमला: बोले- इनके पास नहीं कोई CM पद का चेहरा, ये गरीबों के दुश्मन; तोड़ रहे झुग्गियां

Fri, 03 Jan 2025 05:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jan 2025 05:05 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। गृह मंत्री अमित शाह के पास टाइम ही नहीं है कि वह दिल्ली के बारे में सोचें। 

विज्ञापन
Kejriwal said BJP not have any face for post of CM in Delhi they are enemies of the poor
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में राजनीतिक पारा बढ़ता जा रहा है। पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए आप को दिल्ली के लिए आपदा बताया। इसके कुछ देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला। 

विज्ञापन

'पीएम ने दिल्ली वालों की दी गालियां'
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। दिल्ली में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। गृह मंत्री अमित शाह के पास टाइम ही नहीं है कि वह दिल्ली के बारे में सोचें। पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री ने दिल्ली में रैली की और उन्होंने दिल्ली वालों को और लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को केवल गाली देने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में दिल्ली के लोगों ने चुनी दो सरकार
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 2015 में दो सरकार चुनी थी। केंद्र में भाजपा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार। तब से लेकर अब तक 10 साल हो गए। तब से हमने इतने काम किये कि मुझे बताने में कई घंटे लग जाएंगे। लेकिन केंद्र की सरकार ने एक भी काम नहीं किया जो प्रधानमंत्री बता सकें। इसलिए सिर्फ गालियां दीं। जो व्यक्ति काम करता है वो गालियां नहीं देता। 

विज्ञापन

2020 में प्रधानमंत्री ने किए थे कई वायदे
केजरीवाल ने 2020 के भाजपा संकल्प पत्र को दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 2022 तक दिल्ली में सब लोगों को पक्के मकान दे दिए जाएंगे। 2020 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री ने केवल 1700 लोगों को चाबी दी। इससे पहले कालकाजी में 3000 हजार मकानों की चाबियां दी थीं। इसका मतलब केंद्र ने पांच साल में 4700 मकान बनाएं हैं। दिल्ली में 4 लाख झुग्गियां हैं 15 लाख लोगों को मकान चाहिए। इन्होंने पांच साल में 4700 मकान बनाए हैं। मुझे लगता है, इन्होंने 200 साल का संकल्प पत्र बनाया है।

भाजपा ने दिल्ली में तोड़ी झुग्गियां
केजरीवाल ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली में झुग्गियां तोड़ तोड़कर पिछले पांच साल में 2,78,796 लोगों को बेघर कर दिया। प्रधानमंत्री ने वादा किया था मकान देने का लेकिन उन्होंने धोखा दिया। इनके नेता जाते हैं और झुग्गियों में सोते हैं और कुछ दिनों बाद उन्ही झुग्गियों को तोड़कर उनके बच्चों को सड़क पर लाकर खड़ा कर देते हैं। ये गरीबों के दुश्मन हैं। 

इन मुद्दों पर पीएम मोदी ने साधा आप सरकार पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी और इससे पहले उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूंका। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने शीश महल, प्रदूषण, आबकारी नीति मामला और जल आपूर्ति को लेकर आप पर जमकर निशाना साधा।

'आप-दा' सरकार दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दे रही: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं तो दिल्ली वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली 'आयुष्मान भारत' योजना का लाभ देना चाहता हूं। आप-दा सरकार को दिल्ली वालों से बड़ी दुश्मनी है। पूरे देश में आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन इस योजना को आप-दा वाले यहां (दिल्ली) लागू नहीं होने दे रहे। इसका नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।
 

10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी आप-दा से घिरी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी 'आप-दा' से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आप-दा में धकेल दिया। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, भर्तियों के नाम पर घोटाला... ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, लेकिन ये लोग आप-दा बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं।

शीश महल का जिक्र कर पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि देश भाली-भांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया है। लेकिन बीते 10 वर्षों में चार करोड़ से अधिक गरीबों को घर देकर उनका सपना पूरा किया है। मैं भी कोई शीश महल बना सकता था, लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही एक सपना था। मैं आप सबको भी कहता हूं कि आप जब भी लोगों के बीच जाएं लोगों से मिले और अभी भी जो लोग झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं, मेरे तरफ से उनको वादा करके आना, मेरे लिए आप ही मोदी हैं, आप वादा करके आना आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed