{"_id":"57724ae24f1c1b9e5879aa3c","slug":"kejriwal-reached-panaji-and-claimed-to-win-35-seats-in-goa-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा की राजनीति में कूदे केजरीवाल, 40 में से 35 सीटों के जीतने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा की राजनीति में कूदे केजरीवाल, 40 में से 35 सीटों के जीतने का किया दावा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
पणजी में केजरीवाल
- फोटो : ANI
आम आदमी पार्टी की राजनीतिक जमीन को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश करने में लगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गोवा की राजधानी पणजी पहुंचे।
विज्ञापन
पणजी पहुंचते ही केजरीवाल ने सबसे पहले यहां के मछुआरा समाज के लोगों से मुलाकात की। गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी संभावना की ओर इशारा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी 40 में से 35 सीटें जीत रही है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि उनका मकसद नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई सफल रही है और अब आगे की लड़ाई नशे के खिलाफ है।
विज्ञापन
बता दें कि केजरीवाल और उनकी पार्टी आगामी पंजाब चुनाव में भी अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है। पार्टी ने इसके लिए बड़े पैमाने पर रणनीति तैयार की है जिसमें पंजाब को नशा मुक्त बनाना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है।