फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal rally in delhi

केजरीवाल का पलटवार, बोले मैं नहीं राहुल गांधी बच्चा है

Tue, 01 Apr 2014 08:39 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal rally in delhi

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह सबसे पहले अपने बेटे राहुल गांधी को सरकार चलाने के बारे में सबक दें।

विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली में सोमवार शाम एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने कहा है कि सरकार चलाना बच्चों का खेल नहीं है। इस सबक की सबसे अधिक जरूरत उकने बेटे राहुल गांधी को है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को सोनिया गांधी ने करोलबाग में आयोजित चुनावी रैली में अरविंद केजरीवाल के 49 दिनों की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि सरकार चलाना बच्चों का खेल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ली सोनिया की चुटकी

Kejriwal rally in delhi

अरविंद केजरीवाल अपनी रैली में सोनिया गाँधी के बयान पर चुटकी लेने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि सोनिया जी का यह बयान कि सरकार चलाना बच्चो का काम नहीं है, उनके बेटे के ही खिलाफ जाता है। इस‌लिए सोनिया को अपने बेटे के बारे में ऐसे नहीं कहना चाहिए था।

साथ ही उन्होंन बताया कि वह एलजी नजीब जंग से मिलकर यह गुजारिश की है कि दिल्ली में जल्द से जल्द री-इलेक्‍शन ऑर्गनाइज कराएं। बीजेपी और कांग्रेस ऐसा नहीं होने देना चाहती हैं।

उनका कहना है कि जब तक दिल्ली में कांग्रेस और बीजेपी रहेंगी तब त‌क बिजली कंपनियों के खातों का सीएजी ऑडिट होना असंभव है।

बीजेपी को बताया घातक

Kejriwal rally in delhi

केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में आप सरकार गिराने पर अमादा थी। जबकि खुद सरकार नहीं बनाना चाहती है। दरअसल वह चाहती है कि दिल्ली में कोई सरकार न रहे।

जब सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी से दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पूछा, तो बीजेपी ने क्यों सरकार बनाने मना कर किया, ज‌बकि वे सरकार बना सकते थे।

असल में कांग्रेस-बीजेपी न तो जन लोकपाल पास करना चाहती थीं और न ही डिस्कॉम्स के खातों का सीएजी ऑ‌डिट करने देना चाहती थीं, इसलिए अड़ंगा लगाकर आप की सरकार गिरवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed