फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal principle secretary rajendra kumar arrested by cbi in 50 crore scam

50 करोड़ के घोटाले में केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार समेत 5 गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2016 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाल, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
kejriwal principle secretary rajendra kumar arrested by cbi in 50 crore scam
राजेंद्र कुमार

दिल्ली के सीएम केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को सोमवार को सीबीआई ने 50 करोड़ के घोटाले में लिप्त पाए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र के साथ ही अन्य 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली सरकार में ही अलग-अलग पदों पर तैनात हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजेंद्र कुमार पर सरकारी पद पर रहते हुए एक खास कंपनी को ठेका देकर लाभ पहुंचाने का आरोप है। सीबीआई का आरोप है कि यह कंपनी राजेंद्र कुमार ने ही बनाई थी और उसे ठेके दिए जाते थे। राजेंद्र पर यह भी आरोप है कि वो चाहे जिस विभाग में रहे हों, वहां इसी कंपनी को ठेका दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी उसी मामले में हुई है जिसमें पिछले साल दिसंबर के महीने में अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई का छापा पड़ा था।

जिसके बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी को मनोरोगी तक कह दिया था और यह आरोप लगाया था कि यह छापा राजेंद्र कुमार पर नहीं बल्कि उन पर किया गया था व इसके माध्यम से उनके दफ्तर में मौजूद अरुण जेटली की डीडीसीए घोटाले वाली फाइल को पाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'50 करोड़ के घोटाले के मास्टमाइंड हैं राजेंद्र कुमार'

kejriwal principle secretary rajendra kumar arrested by cbi in 50 crore scam
सीबीआई प्रवक्ता आरके गौर - फोटो : ani

राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए सीबीआई अधिकारी ने कहा कि 2006 में शुरु हुए 50 करोड़ के घोटाले के मास्टर माइंड राजेंद्र कुमार हैं। कल सभी 5 गिरफ्तार आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौर के मुताबिक पांचों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज है। अन्य जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed