{"_id":"6a22e88f48199024d80eec5b","slug":"kejriwal-once-again-attacked-the-centre-over-paper-leak-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139612-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पेपर लीक पर केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पेपर लीक पर केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र पर बोला हमला
विज्ञापन
कहा-जनता सड़क पर उतरे तभी रुकेगा अरबों-खरबों का धंधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक अब अरबों-खरबों रुपये का संगठित धंधा बन चुका है, जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। जब तक जनता सड़कों पर उतरकर सरकार पर दबाव नहीं बनाएगी, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जबकि पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारों के दौरान ऐसा कोई मामला नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि नीयत का सवाल है। यदि सरकार की मंशा सही होती तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पूरे सिस्टम को दुरुस्त किया जाता। केजरीवाल ने सीबीएसई परीक्षा प्रबंधन का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ऐसी कंपनी को ठेका दिया गया, जिस पर पहले भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लग चुके थे। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय की गई। केवल जांच समिति बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
नीट परीक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पेपर सेटिंग के दौरान ही लीक हुआ तो केवल परिवहन व्यवस्था बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा।