{"_id":"56f54ccb4f1c1b7173f14d28","slug":"kejriwal-not-giving-time-to-kanhaiya-kumar-after-long-waiting-earlier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कन्हैया कुमार को मिल रही केजरीवाल को इंतजार करवाने की सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कन्हैया कुमार को मिल रही केजरीवाल को इंतजार करवाने की सजा
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक घंटा दस मिनट इंतजार कराने की सजा कन्हैया को मिल गई है। अब केजरीवाल कन्हैया को मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। दो बार आग्रह के बाद सरकार ने यह कहकर मिलने का समय देने से इनकार कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र है और अब मुख्यमंत्री व्यस्त हैं।
विज्ञापन
हालांकि समय न मिलने की असली वजह सीपीएम से लेकर एआईएसएफ उसे कन्हैया की गुस्ताखी की सजा मान रही है। वहीं, सुरक्षा के चलते कन्हैया का उत्तर प्रदेश में दो विवि का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
एआईएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली उल्ला खादिरी के मुताबिक, देशद्रोह के आरोप में जब कन्हैया गिरफ्तार हुए तो अरविंद केजरीवाल ने खुलकर समर्थन किया था।
इसी के चलते अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद कन्हैया केजरीवाल का आभार जताना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से वे नहीं पहुंच पाए। हालांकि मुख्यमंत्री ने एक घंटा से अधिक कन्हैया का इंतजार भी किया।
विज्ञापन
अलीगढ़ विवि के पूर्व छात्र व नेता होंगे शामिल
नजीब जंग और केजरीवाल
खादरी का कहना है कि अब जब कन्हैया मिलना चाहता है तो मुख्यमंत्री अपनी नाराजगी के चलते समय नहीं दे रहे हैं। केजरीवाल द्वारा समय न देना कन्हैया के लिए सबसे बड़ी सजा है।
खादिरी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल अलीगढ़ व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का दौरा रद्द हो गया है। जवाहर लाल नेहरू विवि कैंपस में 29 मार्च को अलीगढ़ मुस्लिम विवि छात्रसंघ के पूर्व छात्र और नेता पहुंच रहे हैं।
बैठक में अलीगढ़ मुस्लिम विवि का अल्पसंख्यक का दर्जा छीनने और देशभर के विवि के माहौल पर चर्चा होगी। इसके अलावा कन्हैया के आगामी अलीगढ़ दौरे को लेकर सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों की रूपरेखा भी बनाई जाएगी।